1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. शूटिंग से लौटते वक्त अर्जुन बिजलानी की कार का एक्सीडेंट, दुर्घटना में बाल-बाल बचे एक्टर, टीम ने दी अपडेट

शूटिंग से लौटते वक्त अर्जुन बिजलानी की कार का एक्सीडेंट, दुर्घटना में बाल-बाल बचे एक्टर, टीम ने दी अपडेट

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Aug 21, 2026 05:30 pm IST,  Updated : Aug 21, 2026 05:30 pm IST

अर्जुन बिजलानी का 'चुंबक कॉलोनी' के प्रमोशन से लौटते समय कार एक्सीडेंट हो गया। उनकी टीम ने कन्फर्म किया है कि एक्टर और उनके साथ यात्रा कर रहे सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है।

Arjun Bijlani- India TV Hindi
अर्जुन बिजलानी Image Source : INSTAGRAM/@ARJUNBIJLANI

टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी से जुड़ी परेशान कर देने वाली खबर सामने आई है। अर्जुन बिजलानी का कार एक्सीडेंट हो गया। यह हादसा तब हुआ, जब वह अपने अपकमिंग नेटफ्लिक्स प्रोजेक्ट 'चुंबक कॉलोनी' के प्रमोशन से लौट रहे थे। उनकी टीम ने शुक्रवार, 21 अगस्त को इस घटना की पुष्टि की और फैंस को भरोसा दिलाया कि एक्टर और उनके साथ यात्रा कर रहे सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है। उनकी टीम के अनुसार अर्जुन 'इंडियन गेम शो' में शामिल होने के बाद लौट रहे थे, जहां उन्होंने चुंबक कॉलोनी के प्रमोशन कैंपेन के तहत हिस्सा लिया था। बताया जा रहा है कि यह हादसा प्रमोशन इवेंट से लौटते समय हुआ।

कार एक्सीडेंट में बाल-बाल बचे अर्जुन बिजलानी

अर्जुन बिजलानी की टीम ने एक बयान में बताया, 'अर्जुन अपने प्रोजेक्ट के प्रमोशन के सिलसिले में इंडियन गेम शो में शामिल होने गए थे। शूट से लौटते समय उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। अच्छी बात यह है कि अर्जुन और कार में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। किसी को गंभीर चोट नहीं आई है और एक्टर ठीक हैं।' बयान में कहा गया, 'इस घटना से थोड़ी चिंता हुई, लेकिन अच्छी बात यह है कि इसमें शामिल सभी लोग सुरक्षित हैं। अर्जुन नेटफ्लिक्स पर चुंबक की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।'

अर्जुन बिजलानी का नेटफ्लिक्स पर होगा धमाका

काम की बात करें तो अर्जुन बिजलानी अपने आने वाले प्रोजेक्ट 'चुंबक कॉलोनी' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। एक्टर इस प्रोजेक्ट का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं और हाल ही में इसके प्रमोशन कैंपेन के तहत 'इंडियन गेम शो' में शामिल हुए थे। उनके रोल और प्रोजेक्ट के बारे में और जानकारी इसके रिलीज के आस-पास सामने आने की उम्मीद है।

मौनी रॉय संग अर्जुन बिजलानी की बॉन्ड

हाल ही में अर्जुन बिजलानी ने मौनी रॉय संग अपने डेटिंग रूमर्स के बारे में खुलकर बात की थी। इस दौरान उन्होंने बताया था कि मौनी रॉय इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। डेटिंग रूमर्स के बारे में बात करते हुए कहा था कि वो दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और मौनी को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। मौनी रॉय और अर्जुन बिजलानी ने मशहूर शो 'नागिन' में साथ काम किया है। तब से दोनों बहुत अच्छे दोस्त भी हैं।

ये भी पढ़ें - अर्जुन बिजलानी अस्पताल में हुए भर्ती, एक्टर ने तस्वीर शेयर कर दी हेल्थ अपडेट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन