1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. शादी से तीन दिन पहले आरती सिंह को हुई घबराहट, कपड़े भी हुए खराब, परेशान एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीरें

शादी से तीन दिन पहले आरती सिंह को हुई घबराहट, कपड़े भी हुए खराब, परेशान एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीरें

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Apr 22, 2024 06:31 pm IST,  Updated : Apr 22, 2024 06:34 pm IST

टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह शादी करने के लिए तैयार हैं। दुल्हन बनने में अब सिर्फ तीन दिन ही बचे हैं। एक्ट्रेस शादी की तैयारियों में जोर-शोर से लगी हुई हैं। इसी बीच एक्ट्रेस को घबराहट हो रही है। एक्ट्रेस ने तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी शादी की जानकारियां साझा की हैं।

Arti Singh- India TV Hindi
आरती सिंह। Image Source : INSTAGRAM

एक्ट्रेस आरती सिंह और गोविंदा की भांजी इन दिनों खबरों में बनी हुई हैं। आरती सिंह जल्द ही शादी करने वाली हैं। एक्ट्रेस 25 अप्रैल को अपने सपनों के राजकुमार संग सात फेरे के लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। एक्ट्रेस का पूरा परिवार इसकी तैयारियों में जोर-शोर से लगा है। एक्ट्रेस भी पल-पल की अपडेट अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर कर रही हैं। हाल में ही एक्ट्रेस ने तैयारियों की झलक दिखाई और इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी हालत का भी जिक्र किया। शादी से पहले ही एक्ट्रेस काफी घबरा रही हैं। उन्होंने घबराहट होने का जिक्र अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में साफ किया है। 

एक्ट्रेस को हुई घबराहट 

ब्राइडल शावर के बाद एक्ट्रेस के घर पर कई और प्री-वेडिंग फंक्शन्स जारी हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। सामने आई इस तस्वीर में एक्ट्रेस ब्लू टी-शर्ट पहने नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की आंखें नम दिख रही हैं। इसके कैप्शन में एक्ट्रेस ने बताया कि वो नई शुरुआत करने जा रही हैं और इसकी वजह से वो इमोशनल हैं और साथ ही घबराई हुई हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस ने एक और तस्वीर पोस्ट की जिसमें उन्होंने अपने कपड़ों की झलक दिखाई जिसे उन्होंने शादी पहले वाले किसी एक इवेंट के लिए चुना है। येलो कलर के इस आउटफिट पर एक बिल्ली बैठी दिख रही है। इसके कैप्शन में भी एक्ट्रेस ने लिखा, 'मेरे कपड़ों पर बैठकर प्रेस खराब कर रही है महारानी।'

Arti Singh
Image Source : INSTAGRAMआरती सिंह ने शादी की तैयारियों के बीच दिखाई झलक।

कौन हैं आरती सिंह के होने वाले पति?

आरती सिंह ने अपनी शादी का ऐलान करने के बाद भी लंबे वक्त तक अपने होने वाले पति का चेहरा दुनिया से छिपाकर ही रखा। फैंसक की बेकरारी बढ़ाने के एक्ट्रेस ने एक झलक दिखाई भी तो उसमें उनके पति की झलक देखने को नहीं मिल रही थी। सामने आई तस्वीर में चेहरा नहीं दिख रहा था। काफी वक्त बाद एक्ट्रेस ने इस सस्पेंस से पर्दा उठा दिया। उन्होंने होने वाले पति के साथ रोमांटिक तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि उनका नाम दीपक चौहान है। दीपक का फिल्मी दुनिया से कोई वास्ता नहीं है। वो एक बिजनेसमैन हैं। 

आरती का है इन सितारों से रिश्ता

बता दें, आरती सिंह गोविंदा की सगी भांजी। वो कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की रिश्ते में सगी बहन लगती हैं और इसकी के चलते वो एक्ट्रेस कश्मीरा शाह की ननद हैं। कृष्णा अभिषेक ने ही पहली बार उनकी शादी की बात उजागर की। आरती टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। वो सिद्धार्थ शुक्ला वाले 'बिग बॉस 13' का हिस्सा रही थीं। इस शो में उनकी सिद्धार्थ संग गहरी दोस्ती देखने को मिली थी। कई टीवी शोज में नजर आ चुकी आरती सिंह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और अपनी लाइफ से जुड़ी हर अपडेट शेयर करती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन