1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. गोविंदा की भांजी ने पति संग शेयर की ऐसी तस्वीरें, आरती सिंह का पोज देख बौखलाए यूजर्स

गोविंदा की भांजी ने पति संग शेयर की ऐसी तस्वीरें, आरती सिंह का पोज देख बौखलाए यूजर्स

 Published : Jun 08, 2024 08:56 am IST,  Updated : Jun 08, 2024 08:56 am IST

आरती सिंह शादी के बाद से ज्यादा सुर्खियों में रहने लगी हैं। आए दिन उनकी कोई न कोई तस्वीरें और वीडियो चर्चा में बनी रहती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। हालांकि इस बार आरती ने अपने पोस्ट में पति के साथ कुछ ज्यादा ही बोल्ड अंदाज में तस्वीरें शेयर करके इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।

Arti Singh- India TV Hindi
आरती सिंह का पोज देख बौखलाए यूजर्स Image Source : INSTAGRAM

गोविंदा की भांजी आरती सिंह हाल ही में दीपक चौहान संग शादी के बंधन में बंधी हैं। एक्ट्रेस की शादी बड़े ही धूमधाम से हुई, कई दिनों तक शादी के फंक्शन चले, जिसमें तमाम सितारों का तांता देखने को मिला। आरती की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। वहीं शादी के बाद वो लगातार पति के साथ क्वालिटी टाइम बिताती हुई नजर आ रही हैं। अब हाल ही में एक बार फिर उन्हें पति संग कुछ खूबसूरत पल को एंजाॅय करते हुए देखा गया, जिसकी तस्वीरें इस वक्त इंटरनेट पर तहलका मचा रही है। इन तस्वीरों में आरती का उनके पति संग हद से ज्यादा वाला बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है। 

एफिल टावर के सामने पति संग रोमांटिक हुईं आरती 

दरअसल, आरती इन दिनों अपने पति के साथ पेरिस में अपना हनीमून एंजॉय कर रही हैं। इस दौरान की तस्वीरें आरती लगातार फैंस संग सोशल मीडिया पर भी शेयर कर रही हैं। अब हाल ही में आरती सिंह ने अपने इंस्टा पर पति संग कुछ और लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें कपल बेहद ही रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि कपल एक-दूसरे की बाहों में खोए हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान आरती सिंह व्हाइट कलर की शॉट ड्रेस के साथ ऑरेंज कलर की हील में हद से ज्यादा हाॅट नजर आ रहे हैं। वहीं दीपक व्हाइट शर्ट और ब्लू जींस में काफी डैशिंग दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए आरती सिंह ने कैप्शन में लिखा है- 'हम एक दूसरे को सिर्फ प्यार ही नहीं करते बल्कि एक दूसरे की रिस्पेक्ट भी करते हैं। फाइनली मैंने एफिल टावर के सामने अपनी फेवरेट तस्वीर ली। मेरा ये ड्रीम किया था कि मैं अपने प्यार के साथ पहली ट्रिप पर पैरिस जाउंगी।'

आरती के पोज पर फैंस को आया गुस्सा

अब आरती की एफिल टावर के सामने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी तस्वीरों पर खूब लाइक और काॅमेंट कर रहे हैं। हालांकि कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं जो इन तस्वीरों में आरती सिंह के पोज को लेकर उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। एक फोटो में तो आरती का पोज देख लोगों ने उसे डिलीट करने तक की सलाह दे डाली है। बता दें कि आरती सिंह ने बिजनेसमैन दीपक चौहान से 5 अप्रैल 2024 को सात फेरे लिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन