1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. विशाल आदित्य सिंह पर भड़के आसिम रियाज, मधुरिमा तुली वाले 'फ्राइंग पैन' लड़ाई का किया जिक्र

विशाल आदित्य सिंह पर भड़के आसिम रियाज, मधुरिमा तुली वाले 'फ्राइंग पैन' लड़ाई का किया जिक्र

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Sep 03, 2026 07:42 am IST,  Updated : Sep 03, 2026 02:35 pm IST

आसिम रियाज ने हिमांशी खुराना के धर्म परिवर्तन के दावों पर विशाल आदित्य सिंह के कमेंट का जवाब दिया। विशाल के फ्राइंग पैन वाले किस्से का जिक्र करते हुए आसिम ने उन पर अटेंशन पाने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

Asim Riaz- India TV Hindi
आसिम रियाज और विशाल आदित्य सिंह Image Source : INSTA/@ASIMRIAZ77.OFFICIAL,VISHALSINGH71

आसिम रियाज ने हिमांशी खुराना के धर्म बदलने के दावों पर विशाल आदित्य सिंह की हालिया टिप्पणियों पर नाराजगी जताई है। आसिम और विशाल दोनों ही बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट थे। विशाल की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए, आसिम ने उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड मधुरिमा तुली के साथ हुई उस 'फ्राइंग पैन' वाली घटना का जिक्र किया, जो बिग बॉस सीजन 13 के दौरान हुई थी। आसिम रियाज ने इसके पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए हिमांशी खुराना को लताड़ लगाई थी और उनके दावों को गलत बताया था। साथ ही पारस छाबड़ा को भी खरी-खोटी सुनाई थी।

आसिम रियाज ने विशाल आदित्य सिंह पर साधा निशाना

बिग बॉस 13 के पहले रनर-अप आसिम ने X पर लिखा, 'विशाल, नेशनल टीवी पर अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड से पैन से पिटने का तुम पर कुछ स्थायी असर तो पड़ा ही है। हर जगह मेरा नाम लेना बंद करो। अगर तुम्हें मेरा अटेंशन चाहिए तो पॉडकास्ट और मीडिया में मेरे बारे में घटिया बातें करने के बजाय मुझे सीधे DM करो। चिंता मत करो, मैं तुम्हारे लिए किसी साइकेट्रिस्ट को ढूंढने की पूरी कोशिश करूंगा।'

विशाल आदित्य सिंह ने क्या कहा?

आसिम का रिएक्शन तब आया, जब विशाल ने हिमांशी खुराना के धर्म बदलने के दावे और आसिम से उनके ब्रेकअप की वजहों के बारे में बात की। विशाल ने कहा कि उन्हें मामले की पूरी जानकारी नहीं है और उन्हें लगता है कि रिश्ते में पब्लिकली जो चर्चा हुई है। उससे कहीं ज्यादा हो सकता है। उन्होंने बॉलीवुड बबल से कहा, 'मुझे नहीं पता यह किस तरह से देखना चाहिए। रिश्ता में और भी चीजें होंगी, वो भी बोलेगा तो पूरी बात समझेगी।' विशाल ने आगे सवाल किया कि अगर धर्म बदलने की चर्चा रिश्ते की शुरुआत में हुई थी तो पहले फैसला क्यों नहीं लिया गया। उन्होंने कहा कि चार साल तक चले रिश्ते से पता चलता है कि इसमें और भी चीजें शामिल हो सकती हैं।

विशाल आदित्य ने हिमांशी का किया सपोर्ट

विशाल ने यह भी कहा कि वह आसिम के बजाय हिमांशी के ज्यादा करीब हैं और उनके साथ अपना रिश्ता बनाए रखेंगे। हालांकि, विशाल आदित्य सिंह ने आसिम रियाज की बातों पर अभी तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है। इसके पहले रुबीना दिलैक ने हिना खान के साथ एक पॉडकास्ट के दौरान 'बैटलग्राउंड' के सेट पर आसिम रियाज के घमंडी व्यवहार की आलोचना की थी। इस पर आसिम ने उनकी बातों पर रिएक्ट करते हुए उन्हें इंडस्ट्री की कठपुतलियां कहा है।

ये भी पढ़ें - धर्म परिवर्तन के दावे पर आसिम रियाज का करारा जवाब, हिमांशी खुराना को लगाई लताड़, पारस छाबड़ा को लिया आड़े हाथ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन