1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 18: टाइम गॉड के टास्क ने घुमाई रिश्तों की चाभी, 2 पक्के दोस्तों के बीच पड़ेगी दरार?

Bigg Boss 18: टाइम गॉड के टास्क ने घुमाई रिश्तों की चाभी, 2 पक्के दोस्तों के बीच पड़ेगी दरार?

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Nov 27, 2024 11:04 am IST,  Updated : Nov 27, 2024 11:04 am IST

Bigg Boss 18 Day-52: बिग बॉस 18 में बीते रोज 52वें दिन का टेलिकास्ट देखने को मिला। घर के अंदर अब नए टाइम गॉड का टास्क चल रहा है। इस टास्क में 2 पक्के दोस्तों की दोस्ती भी दांव पर लगी है।

Avinash Mishra - India TV Hindi
अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह Image Source : INSTAGRAM

बिग बॉस 18 अपने चरम पर है और अब तक 52 दिन कंटेस्टेंट्स ने बिग बॉस के घर में बिता लिए हैं। घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स के बीच आए दिन तू-तू मैं-मैं देखने को मिलती रहती है। बिग बॉस में अब तक दर्शकों ने कई रिश्तों को बनते और बिगड़ते देखा है। घर के मजेदार टास्क ने घरवालों को आपस में खूब लड़ाया है। अब बिग बॉस की पक्के दोस्तों की एक जोड़ी के बीच भी दरार की संभावनाएं नजर आने लगी हैं। ये दोस्त कोई और नहीं बल्कि अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह हैं। दोनों की दोस्ती बिग बॉस के घर की एक मिसाल है। इन दोनों की दोस्ती से घरवालों को भी जलन होती है। लेकिन अब दोनों की दोस्ती सवालों के घेरे में खड़ी नजर आने वाली है। 

टाइम गॉड के टास्क ने घुमाई रिश्तों की चाभी

बिग बॉस के घर में बीते रोज 52वें दिन का टेलिकास्ट हुआ। अब इस हफ्ते घर के टाइम गॉड रहे दिग्विजय से ये पद ले लिया गया है। दिग्विजय बीते हफ्ते टाइम गॉड बने रहे थे। अब तक घर में 3 टाइग गॉड रह चुके हैं और चौथे की तैयारी है। टाइम गॉड के टास्क को नॉमिनेशन के साथ बिग बॉस ने शुरू कराया है। अब तक टाइम गॉड की रेस से सभी कंटेस्टेंट्स बाहर हो गए हैं। लेकिन तीन कंटेस्टेंट्स के नामों पर अब दांव लगाया जाना है। इन तीन कंटेस्टेंट्स में से विवियन डीसेना, वाइल्ड कार्ड एंट्री ईडन और ईशा सिंह बिग बॉस बन सकती हैं। इसके लिए नॉमिनेशन भी जारी है। 

2 पक्के दोस्तों के बीच पड़ेगी दरार

अब टाइम गॉड की इस रेस में दूसरे घरवालों के साथ तो ये टास्क आसान है। क्योंकि किसी के भी 2 दोस्त इस लिस्ट में नहीं आते हैं। लेकिन बिग बॉस 18 के एंग्री यंग मैन अविनाश मिश्रा के सामने मुसीबत खड़ी है। अविनाश मिश्रा के 2 दोस्त विवियन डीसेना और ईशा सिंह टाइम गॉड की रेस में हैं। बीते रोज अविनाश और ईशा अपने नॉमिनेशन को लेकर भी बात कर चुके हैं। जिसमें अविनाश मिश्रा ने ईशा सिंह से साफ साफ विवियन के सपोर्ट में वोट करने की बात कही है। वहीं ईशा इस बात से असहमत नजर आ रही हैं। अब देखना होगा कि आज बिग बॉस में अविनाश किसे सपोर्ट करते हैं। क्या ईशा सिंह से अविनाश की दोस्ती में दरार देखने को मिलती है ये तो वक्त ही बताएगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन