1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'भाबी जी घर पर हैं' फेम नेहा पेंडसे ने पहनी हाई स्लिट ड्रेस, संभाले नहीं संभला गाउन, लोगों ने ली जमकर चुटकी

'भाबी जी घर पर हैं' फेम नेहा पेंडसे ने पहनी हाई स्लिट ड्रेस, संभाले नहीं संभला गाउन, लोगों ने ली जमकर चुटकी

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Dec 11, 2023 07:55 am IST,  Updated : Dec 11, 2023 07:55 am IST

'भाबी जी घर पर हैं' फेम नेहा पेंडसे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके स्टाइल और ट्रांसफॉर्मेशन की चर्चा अक्सर होती है। हाल में ही एक्ट्रेस को एक अवॉर्ड फंक्शन में स्पॉट किया गया। उनका स्टाइल काफी बोल्ड था, जिसे देखने के बाद लोग उन्हें ट्रोल करने लगे।

Bhabi Ji Ghar Par Hain, Neha Pendse, gori mame- India TV Hindi
'भाबी जी घर पर हैं' फेम नेहा पेंडसे। Image Source : INSTAGRAM

'भाबी जी घर पर हैं' टीवी का पॉपुलर कॉमेडी शो है। लोग इस शो को देखना काफी पसंद करते हैं। इसलिए इस शो की पूरी कास्ट घर-घर में मशहूर है। शो में नेहा पेंडसे गोरी मेम यानी अनीता भाभी के किरदार में नजर आती थीं। इस शो ने उन्हें काफी पॉपुलैरिटी दी। इस वजह से शो छोड़ने के बाद भी उन्हें गोरी मेम के नाम से ही लोग जानते हैं। हाल में ही एक्ट्रेस आईटीए अवॉर्ड्स में स्पॉट किया गया। एक्ट्रेस काफी ग्लैमरस और बोल्ड लुक में नजर आईं। उनका ये बोल्ड अंदाज फैंस को खासा पसंद नहीं आया और उन्हें इसके चलते काफी ट्रोल होना पड़ा। अब एक्ट्रेस से ऐसी क्या चूक हुई, जिसके चलते वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं, ये हम आपको बताएंगे। 

कुछ ऐसा था नेहा पेंडसे का लुक

हाल में ही सामने आए वीडियो में नेहा पेंडसे ब्लैक हाइ स्लिट गाउन पहने अवॉर्ड नाइट में पहुंची थीं। इस दौरान उनका लुक काफी ग्लैमर और क्लासी था। एक्ट्रेस ने अपने इस लुक को हाई हील्स के साथ पेयर किया था, लेकिन एक्ट्रेस का ये ग्लैम लुक संभाले नहीं संभल रहा था। एक्ट्रेस अपने इस लुक में कमाल की लगने के बाद भी हाई स्लिट को मैनेज नहीं कर पा रही थीं। उनकी हाई हील इसमें काफी अड़चन बन रही थी। एक्ट्रेस को देखकर साफ हो रहा था कि वो इस आउटफिट को संभाले नहीं संभाल पा रही थीं। ऐसे में वो लगातार अनकंफर्टेबल महसूस कर रही थीं। 

यहां देखें वीडियो

लोगों ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट्स

इसी अटपटी ड्रेस और अतरंगे स्टाइल के चलते एक्ट्रेस को ट्रोल होना पड़ा और लोगों ने अजीबों-गरीब कमेंट कर दिए। वीडियो देखने के बाद एक शख्स ने लिखा, 'जब संभलती नहीं तो पहनती क्यों हैं।' वहीं एक शख्स ने लिखा, 'न दिखाना आता है और न छिपाना आता है।' एक शख्स ने लिख दिया, 'ये खुद कंफ्यूज हैं कि किस पैर को बाहर निकालें और किसे अंदर रखें।' वहीं एक शख्स ने लिखा, 'खूबसूरती पूरे कपड़ों में भी नजर आ ही जाती है।' इसी तरह के कमेंट्स से कमेंट बॉक्स भरा पड़ा था। 

छोड़ चुकी हैं शो

बता दें, अब एक्ट्रेस 'भाबी जी घर पर हैं' का हिस्सा नहीं हैं। सौम्या टंडन के शो छोड़ने के बाद इन्हें इस किरदार में देखा गया था, लेकिन अब इन्होंने शो को अलविदा कह दिया। फिलहाल एक्ट्रेस किसी शो में नजर नहीं आ रहीं। नेहा पेंडसे बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुकी हैं।

ये भी पढ़ें: मुनव्वर फारुकी का हुआ ब्रेकअप? इधर 'बिग बॉस 17' में एंट्री, उधर गर्लफ्रेंड का अटपटा पोस्ट वायरल

एक ही वक्त पर दो लड़कियों संग इश्क लड़ा रहे थे मुनव्वर फारुकी, आयशा खान ने खोली पोल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन