1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. एक ही वक्त पर दो लड़कियों संग इश्क लड़ा रहे थे मुनव्वर फारुकी, आयशा खान ने खोली पोल

एक ही वक्त पर दो लड़कियों संग इश्क लड़ा रहे थे मुनव्वर फारुकी, आयशा खान ने खोली पोल

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Dec 10, 2023 11:40 am IST,  Updated : Dec 10, 2023 02:06 pm IST

मुनव्वर फारुकी की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। लोग उनके बारे में हर बात जानना चाहते हैं। हाल में ही उनकी लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। ये खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि खुद को मुनव्वर फारुकी गर्लफ्रेंड कहने वाली आयशा खान ने किया है।

Munawar Faruqui, Munawar Faruqui double dating- India TV Hindi
आयशा खान, मुनव्वर फारुकी और नाजिला। Image Source : INSTAGRAM

'बिग बॉस 17' के घर में हर दिन एक नया ड्रामा देखने को मिलता है। इसका असर घर के बाहर से शो देख रही जनता पर भी पड़ता है। इस सीजन में मुनव्वर फारुकी भी नजर आ रहे हैं। उन्हें लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वो काफी सुलझे और समझदार शख्स की तरह अपने आपको लोगों के सामने पेश कर रहे हैं। उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग घर के बाहर देखने को मिल रही है। एक ओर जहां बीच-बीच में मुनव्वर फारुकी की रोमांटिक केमिस्ट्री घर के अंदर मन्नारा के साथ देखने को मिल रही है, वहीं दूसरी ओर घर के बार खुद को उनकी गर्लफ्रेंड कहने वाली आयशा खान ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि मुनव्वर की गर्लफ्रेंड को नाजिला सिताशी हैं तो फिर आयशा खान कौन हैं? ऐसे में आपको पूरा मामला बताते हैं। 

आयशा का दावा

आयशा खान सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। आयशा ने हाल में ही एक पॉडकास्ट से बातचीत के दौरान बड़ा खुलासा किया है। इस बातचीत के दौरान उन्होंने बताया, 'बिग बॉस में इस वक्त एक कंटेस्टेंट है, जिसने एक म्यूजिक वीडियो के लिए मुझे मैसेज किया था। मैं उसे जानती थी इस लिए मैंने उसे इस काम के लिए हां कह दिया। ये म्यूजिक वीडियो तो नहीं बन पाया, लेकिन उस शख्स ने मुझसे कहा कि वो मुझे प्यार करने लगा है। मैं भी उसके प्यार में पड़ गई। इसके बाद हम रिलेशन में आ गए। मुझे पता था कि वो किसी और के साथ रिलेशन में था, लेकिन उसने दावा किया कि अब उसका ब्रेकअप हो गया है।' 

आयशा ने की गर्लफ्रेंड से भी बात

आयशा इस बातचीत को आगे बढ़ाते हुए कहती हैं, 'वो जब बिग बॉस में जा रहा था मैंने उसकी गर्लफ्रेंड के सोशल मीडियो हैंडल पर उसकी तस्वीर देखी, जिसके बाद साफ हुआ कि वो मेरे साथ ही उसे डेट कर रहा था।' इस बात के सामने आने के बाद आयशा ने उस शख्स की गर्लफ्रेंड से भी बात की और उसने बताया कि मुनव्वर ने उससे कई वादे किए हैं और कहा है कि वो शो से बाहर आते ही उससे शादी करेगा। इसके अलावा आयशा ने कहा कि वो शख्स शो में जैसा दिख रहा है वैसे बिल्कुल भी नहीं है। वो पूरी तरह से फेक और झूठा है।

यहां देखें वीडियो

नाजिला नहीं कर रही मुनव्वर को सपोर्ट

आयशा ने वैसे तो मुनव्वर फारुकी का नाम नहीं लिया, लेकिन इस वीडियो के वायरल होने के बाद से यूजर्स कहने लगे कि आयशा मुनव्वर की ही बात कर रही हैं। दरअसल, मुनव्वर जब घर में गए थे तो उनकी गर्लफ्रेंड नाजिला ने उनके लिए सोशल मीडिया पोस्ट साझा किया था, लेकिन बाद में उन्होंने कोई और नया पोस्ट नहीं किया। उन्होंने पूरी तरह से उन्हें सपोर्ट करना बंद कर दिया। अब इस वीडियो को द खबरी के ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया गया है। 

ये भी पढ़ें: 'एनिमल' में रणबीर कपूर का दूसरा प्यार बनने वाली थीं सारा अली खान? सामने आया पूरा सच

रणबीर कपूर का अतरंगा डांस देख भूल जाएंगे 'एनिमल' अवतार, वीडियो देखते ही छूट जाएगी हंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन