1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'वो रहा दरवाजा', भारती सिंह ने अभिषेक कुमार को बीच शो से क्यों किया बाहर! लाफ्टर शेफ्स 2 में हुआ खुलासा

'वो रहा दरवाजा', भारती सिंह ने अभिषेक कुमार को बीच शो से क्यों किया बाहर! लाफ्टर शेफ्स 2 में हुआ खुलासा

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Mar 10, 2025 05:32 pm IST,  Updated : Mar 10, 2025 06:32 pm IST

जैसे ही भारती सिंह ने घोषणा की कि वह 'लाफ्टर शेफ्स 2' में नई जोड़ियां बनाने वाली है तो अभिषेक कुमार निराश हो गए, जिसके बाद शो में जो हुआ उसे देख बाकी लोग हैरान रह गए।

Bharti Singh- India TV Hindi
भारती सिंह ने अभिषेक कुमार को दिखाया बाहर का रास्ता Image Source : INSTAGRAM

कुकिंग और मनोरंजन से भरपूर टीवी का सबसे फनी रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स 2' इन दिनों जबरदस्त चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, दूसरा सीजन लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आ रहा है। कई मशहूर हस्तियां इस शो का हिस्सा हैं और यह दर्शकों का अब पसंदीदा बिंज वॉच रियलिटी शो बन गया है। लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 का एक नया प्रोमो सामने आया है जो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। नए प्रोमो में देखा जा सकता है कि भारती सिंह हैरान करने वाली घोषित करती हैं, जिससे अभिषेक कुमार उदास हो जाते हैं और वह शो छोड़ने का फैसला करते हैं, जिसके बाद कॉमेडियन भारती सिंह ने बीच शो में उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया।

भारती सिंह ने अभिषेक को दिखाया बाहर का रास्ता

कलर्स टीवी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर 'लाफ्टर शेफ़्स 2' का नया प्रोमो अपलोड किया है। इस प्रोमो में भारती सिंह ने घोषणा की है कि वह आज सभी जोड़ियां तोड़ देंगी, जिससे सभी हैरान-परेशान हो जाते हैं। यह सुनते ही अभिषेक कुमार जल्दी से बिग बॉस 14 की विनर रुबीना दिलैक के पास जाकर खड़े हो जाते हैं और कहते हैं, 'रुबीना जी के साथ मेरी जोड़ी बना दो।' इसके बाद भारती ने घोषणा की कि रुबीना का साथी एल्विश यादव है, जिससे अभिषेक निराश हो जाता है। इसके बाद टीवी एक्टर उदास होकर एग्जिट गेट की ओर चले जाते हैं। इसके बाद भारती सिंह ने अभिषेक कुमार से जो कहा वो सुन सभी चौंक गए। 

यहां देखें लाफ्टर शेफ्स 2 का प्रोमो-

कृष्णा अभिषेक ने लगाई आग

भारती दरवाजे की ओर इशारा करते हुए अभिषेक कुमार से कहती हैं, 'वो दरवाजा है बाहर जाने का।' वहीं गोविंदा के भतीजे कृष्णा अभिषेक ने चुटकी लेते हुए कहा, 'अभिषेक जा रहा है, बिल्कुल याद नहीं आएगा।' कृष्णा की टिप्पणी सुनकर अभिषेक रुक जाते हैं और चौंक जाते हैं। इस प्रोमो के कैप्शन में लिखा है, 'जोड़ी की अदला-बदली में जब अभिषेक को रूबीना नहीं मिली, तब हो गया उसका दिल चकनाचूर।'

लाफ्टर शेफ्स कब-कहां देखें

लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 की बात करें तो इस रियलिटी शो के एपिसोड हर शनिवार और रविवार को कलर्स टीवी पर रात 9:30 बजे प्रसारित होते हैं। इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जिओ हॉटस्टार भी देख सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन