1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. भारती सिंह अस्पताल में हुईं भर्ती, बेटे गोला को याद कर रोने लगी कॉमेडियन

भारती सिंह अस्पताल में हुईं भर्ती, बेटे गोला को याद कर रोने लगी कॉमेडियन

 Published : May 03, 2024 11:42 am IST,  Updated : May 03, 2024 11:49 am IST

भारती सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। 'द कपिल शर्मा शो' फेम भारती ने अपने यूट्यूब पर व्लॉग शेयर करते हुए अपनी हेल्थ अपडेट देते हुए बताया कि पिछले तीन दिनों से उन्हें पेट दर्द हो रहा था।

Bharti Singh hospitalised - India TV Hindi
भारती सिंह अस्पताल में भर्ती Image Source : INSTAGRAM

भारती सिंह टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर कॉमेडियन में से एक हैं। वह उन कॉमेडियन में से हैं जो दर्शकों को हंसाने में हमेशा कामयाब रही हैं। 'द कपिल शर्मा शो' में कम्मो बुआ बन अपने शानदार कॉमेडी से लोगों को लोटपोट कर देने वाली भारती सिंह को लेकर परेशान कर देने वाली खबर सामने आई है। भारती सिंह अस्पताल में भर्ती हैं। इस बात की जानकारी खुद कॉमेडियन ने अपने यूट्यूब पर व्लॉग के जरिए दी है। यूट्यूब पर व्लॉग शेयर करते हुए भारती ने अपनी हेल्थ अपडेट दी और बताया कि वह पिछले तीन दिनों से बहुत बीमारी है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया है कि उन्हें क्या बीमारी है।

भारती सिंह अस्पताल में भर्ती

मोस्ट पॉपुलर कॉमेडियन भारती सिंह अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहती है, लेकिन जब से उनके बेटे का जन्म हुआ तब से वह गोला को लेकर लाइमलाइच में हैं। भारती अपने पति हर्ष लिम्बाचिया संग एक यूट्यूब चैनल भी चलाती हैं, जिसमें वह अपनी लाइफ से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट फैंस के साथ शेयर करती हैं। हालांकि, इस नए वीडियो में कॉमेडियन भारती सिंह अस्पताल में नजर आ रही हैं जहां उन्होंने ये व्लॉग शूट किया है। इस वीडियो में वह अपने बेटे गोला को याद कर रोने लगती हैं। साथ ही उन्होंने अस्पताल में भर्ती होने का कारण भी बताया गया है।

इस वजह से अस्पताल में भर्ती है भारती सिंह

भारती सिंह ने व्लॉग में बताया कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें पेट में बहुत दर्द हो रहा था, जिसके बाद उन्हें डॉक्टर ने अस्पताल में भर्ती कर लिया। भारती सिंह ने बताया कि तीन दिन से उन्हें पेट में दर्द हो रहा है। पहले उन्हें लगा कि उन्हें एसिडिटी है, लेकिन इस दर्द की वजह से भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया सो नहीं पा रहे थे। हालांकि, जब दर्द असहनीय हो गया तो अस्पताल में जांच करने के बाद उन्हें पता चला कि लाफ्टर क्वीन के गॉल ब्लैडर में पथरी है। भारती सिंह अब इसके लिए ऑपरेशन करवाने वाली हैं। वह कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि अगर दर्द असहनीय है तो आप भी जाकर जांच करवाएं।

लाफ्टर क्वीन के बारे में

भारती सिंह 'डांस दीवाने सीजन 4' की होस्ट हैं। माधुरी दीक्षित और सुनील शेट्टी इस के जज हैं। इससे पहले वह 'सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स', 'खतरा खतरा खतरा', 'इंडियाज गॉट टैलेंट' और कई अन्य शो होस्ट कर चुकी हैं। वह 'खतरों के खिलाड़ी', 'नच बलिए' जैसे रियलिटी टीवी शो का भी हिस्सा रही हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन