1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बप्पा को घर लाने में इतना मगन थीं भारती सिंह, नाचते-गाते जा रही थीं तभी नाक से गिरी नथ, Video Viral

बप्पा को घर लाने में इतना मगन थीं भारती सिंह, नाचते-गाते जा रही थीं तभी नाक से गिरी नथ, Video Viral

 Published : Sep 19, 2023 09:09 pm IST,  Updated : Sep 19, 2023 09:12 pm IST

Bharti Singh ने भी अपने घर में बड़ी धूमधाम से बप्पा का स्वागत किया और ढोल पर धमाकेदार डांस किया। इस जश्न के बीच फेमस कॉमेडियन भारती सिंह के साथ कुछ ऐसा हुआ की वह डांस करते-करते रूक गई। सोशल मीडिया पर उनकी ये वीडियो तेजी से वायरल हो रही है।

Bharti Singh expensive nose ring - India TV Hindi
Bharti Singh Image Source : INSTAGRAM

फेमस कॉमेडियन भारती सिंह पूरी दुनिया में अपनी शानदार कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं। भारती सिंह कई टीवी शोज और रियलिटी शोज में नजर आ चुकी हैं। बॉलीवुड से लेकर साउथ के कई सितारों ने गणपति बप्पा का धूमधाम तरीके से स्वागत किया है। वहीं जानी-मानी कॉमेडियन भारती सिंह ने भी गणपति बप्पा का जबरदस्त तरीके से उनका वेलकम किया। इसी दौरान भारती सिंह के साथ कुछ ऐसा होता है कि वह डांस करते-करते एक पल को रूक जाती है। वहीं सोशल मीडिया पर भारती सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी एक कीमती नाक की नाथ डांस करते वक्त गिर जाती है।

मगन दिखीं भारती सिंह

कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने अंदाज गणपति बप्पा का वेलकम किया है। पूरे परिवार के साथ भारती सिंह को परिवार के साथ स्पॉट किया गया। सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है, जिसे देख आप भी झूम उठेंगे। इस वीडियो में भारती सिंह ने यॉलो ट्रेडिशनल ड्रेस पहनी हुई थी, जिसमें वह बहुत सुदर लग रही थी और हाथ में गणपति बप्पा को लेकर डांस करते दिखाई दे रही थी। 

नाचते-गाते जा रही थीं तभी नाक से गिरी नथ
भारती सिंह के परिवार के साथ उनके कई वीडियो आए दिनों वायरल होते रहते हैं, लेकिन हाल ही में उनका एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देख उनकी तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो में गणपति बप्पा का वेलकम करते वक्त भारती सिंह की नाक से नथ गिर जाती है। वह एक हाश से नाथ को उठाने की कोशिश करती हैं, लेकिन गणपति बप्पा गिर न जाए इसलिए वह नाथ को वहीं छोड़कर आगे बढ़ जाती है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 

भारती सिंह का जलवा 
बता दें कि भारती सिंह ने बप्पा का अपने घर पर शानदार तरीके से वेलकम किया है। भारती बप्पा को लेने जाती हैं, जहां वे बेहद ही प्यारे बाल गणेश लेकर आती दिखाई देती हैं। भारती सिंह बाल गणेश को अपने बेटे गोले की पसंद बताती नजर आती है। इसी के साथ भारती बप्पा की नजर उतारती भी दिखाई दे रही हैं। पीले रंग के सूट में देसी अंदाज में भारती सिंह बप्पा का स्वागत करती नजर आ रही हैं।

ये भी पढ़ें-

Comedy Movies: ओटीटी पर देखें ये कॉमेडी फिल्में बिल्कुल फ्री, ये नहीं देखी तो कुछ नहीं देखा

Anupamaa की सौतन काव्या के कंधे पर सिर रखकर रोया अधिक, झट से वायरल हुआ वीडियो

Yeh Rishta kya kehlata Hai: अभिमन्यु-अक्षरा से करेगा प्यार का इजहार, #ABHIRA की रॉयल वेडिंग की शुरू होगी तैयारी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन