1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 15 Finale: शमिता शेट्टी की जर्नी रही शानदार, क्या मिलेगा विनर का खिताब?

Bigg Boss 15 Finale: शमिता शेट्टी की जर्नी रही शानदार, क्या मिलेगा विनर का खिताब?

 Published : Jan 30, 2022 10:00 am IST,  Updated : Jan 30, 2022 10:00 am IST

शमिता शेट्टी ने साल 2000 में बड़े बैनर की फिल्म 'मोहब्बतें' से अपने करियर की शुरुआत की थी। ये फिल्म तो सुपरहिट रही।

Bigg Boss 15 Finale- India TV Hindi
Bigg Boss 15 Finale Image Source : INSTAGRAM- SHAMITA SHETTY

Highlights

  • शमिता शेट्टी बिग बॉस ओटीटी की सेकेंड रनर अप थीं।
  • शमिता शेट्टी और तेजस्वी की नोंक-झोंक अक्सर शो में नजर आती रही है।

'बिग बॉस 15' में शिल्पा शेट्टी की छोटी बहन शमिता शेट्टी नजर आ रही हैं। शमिता शेट्टी 'बिग बॉस ओटीटी' की दूसरी रनरअप बनने के बाद बिग बॉस 15 का हिस्सा बनीं। बिग बॉस 15 में शमिता शेट्टी ने अपने गेम से लोगों को इम्प्रेस किया।

करण कुंद्रा की मसाज करने पर भड़कीं तेजस्वी, शमिता से कहा-'आंटी ये राकेश बापट नहीं है'

शमिता शेट्टी को 'बिग बॉस ओटीटी' में कभी 'ओवर एक्टिंग की दुकान' का खिताब घरवालों ने दिया तो कभी दूसरों को डॉमिनेट करने का सेहरा भी शमिता के सिर ही बंधा। 'बिग बॉस सीजन 15' में भी शमिता का सफर मुश्किल रहा। 

शमिता शेट्टी ने साल 2000 में बड़े बैनर की फिल्म 'मोहब्बतें' से अपने करियर की शुरुआत की थी। ये फिल्म तो सुपरहिट रही। इसके साथ ही शमिता का नाम चर्चा में आ गया। इसके बाद शमिता कई फिल्मों में नजर आईं। लेकिन 'मेरे यार की शादी है' में उनके डांस परफॉर्मेंस ने लोगों के दिलों में 'शरारा शरारा' गाने से आग लगा दी थी। 

Bigg Boss 15 Weekend Ka Vaar: शमिता शेट्टी और करण कुंद्रा को लेकर इनसिक्योर हुईं तेजस्वी!

ये गाना इतना ज्यादा लोकप्रिय हो गया कि ऐसा लगा कि शमिता को करियर की बुलंदियों पर पहुंचा देगा, हालांकि हुआ इसका उलट। शमिता का करियर पानी में उठे बुलबुले की तरह उठा और फिर शांत हो गया। 

इसके बाद शमिता की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर आईं और कब चली गई पता ही नहीं। इसके बाद शमिता ने रियलिटी शो में हाथ आजमाया। जिसमें 'बिग बॉस सीजन 3', 'झलक दिखलाजा', 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी -9' शामिल हैं। हालांकि ये भी शमिता के करियर को उड़ान नहीं दे पाए। अब उम्मीदें 'बिग बॉस 15' से जुड़ी हुई हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन