1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 15 की ट्रॉफी दिखा कर गौहर खान ने कंटेस्टेंट्स में जगाई इसे पाने की अलख

Bigg Boss 15 की ट्रॉफी दिखा कर गौहर खान ने कंटेस्टेंट्स में जगाई इसे पाने की अलख

 Published : Jan 16, 2022 01:33 pm IST,  Updated : Jan 16, 2022 01:33 pm IST

हाल ही में बिग बॉस के वीकेंड एपिसोड में गौहर खान नजर आईं थी। गौहर शो में सीजन 15 की ट्रॉफी का दीदार कंटेस्टेंट्स को कराया।

Bigg Boss - India TV Hindi
Bigg Boss 15 की ट्रॉफी दिखा कर गौहर खान ने कंटेस्टेंट्स में जगाई इसे पाने की अलख Image Source : INSTAGRAM/COLORS TV

Highlights

  • ट्रॉफी में तितली के पंखों के बीच में एक घेरे में 'बिग बॉस' लिखा हुआ नजर आया।
  • ट्रॉफी को देखकर सभी कंटेस्टेंट रोमांचित हो गए।

देश का सबसे चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' अब अपने आखिरी पड़ाव पर है। शो अपने ग्रैंड फिनाले से कुछ ही दिन दूर है। हालिया एपिसोड में शो को अपने नाम करने के लिए इच्छुक कंटेस्टेंट्स को ट्रॉफी दिखाई गई है।

बिग बॉस की एक्स विनर गौहर खान ने वीकेंड एपिसोड में शो की शोभा बढ़ाई। मंच पर होस्ट सलमान खान के साथ शामिल होने से पहले, अभिनेत्री ने घर के अंदर कंटेस्टेंट के साथ कुछ वक्त बिताया और उनके सामने विनर ट्रॉफी का खुलासा करके एक अलग सी अलख जगाई।

गौहर ने शमिता शेट्टी से कहा कि वह उस पर्दे को हटा दें जिससे ट्रॉफी को कवर किया गया था, जो कि गार्डन एरिया के बीच में पोडियम पर रखा था। शमिता ने जब ऐसा किया तो शानदार बिग बॉस 15 ट्रॉफी सबके सामने नजर आई।

चमचमाती सुनहरी ट्रॉफी में तितली के पंखों के बीच में एक घेरे में 'बिग बॉस' लिखा हुआ नजर आया।

ट्रॉफी को देखकर सभी कंटेस्टेंट रोमांचित हो गए और उन्होंने आने वाले ग्रैंड फिनाले में इसे उठाने की इच्छा जाहिर की। ट्रॉफी से पर्दा हटाने के तुरंत बाद, गौहर ने कंटेस्टेंट्स को ट्रॉफी के लिए एंटरटेनर की तरह प्रदर्शन करने के लिए कहा। 

बिग बॉस 15 ट्रॉफी के लिए करण कुंद्रा, शमिता शेट्टी, तेजस्वी प्रकाश, निशांत भट, प्रतीक सहजपाल, रश्मि देसाई, राखी सावंत, देवोलीना भट्टाचार्जी और अभिजीत बिचुकले कम्पटीशन करते हुए नजर आने वाले हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन