1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 16: सलमान खान की हीरोइन बनने से पहले Priyanka Choudhary इस फिल्म में आएंगी नजर, 26 जनवरी को रिलीज होगी मूवी

Bigg Boss 16: सलमान खान की हीरोइन बनने से पहले Priyanka Choudhary इस फिल्म में आएंगी नजर, 26 जनवरी को रिलीज होगी मूवी

 Published : Jan 22, 2023 05:37 pm IST,  Updated : Jan 28, 2023 10:26 pm IST

सलमान खान प्रियंका के साथ फिल्म में काम करने वाले हैं। इसी बीच प्रियंका की फिल्म सलमान खान प्रियंका के साथ फिल्म में काम करने वाले हैं। इसी बीच प्रियंका की फिल्म 'बुरहान' 26 जनवरी को रिलीज होने वाली है।

twitter- India TV Hindi
Priyanka Choudhary Image Source : TWITTER

'बिग बॉस 16' के घर में धूम मचा रही प्रियंका चाहर चौधरी की बॉलीवुड फिल्म 'बुरहान' की स्ट्रीमिंग इस बार गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को तेजी से लोकप्रिय हुआ मास्क टीवी ओटीटी पर होगी। वही सलमान खान ने प्रियंका चाहर चौधरी साथ काम करने की इच्छा जताई है। सलमान ने साझा किया कि प्रियंका हिरोइन मैटेरियल हैं और वह भविष्य में उनके साथ काम कर सकते हैं। सलमान ने पूर्व प्रतियोगी साजिद खान से भी प्रियंका की प्रशंसा करवाई क्योंकि साजिद और अब्दू शो में उस वक्त मौजूद थे। इस बार 26 जनवरी को देशवासियों के लिए कश्मीर घाटी की एक रियल घटना पर आधारित फिल्म 'बुरहान' लेकर आ रही है, जो देश के युवाओं को एक मनोरंजन के साथ देश भक्ति का सार्थक सन्देश भी देने वाला है। 

Alia bhatt के बाद अब दीपिका देने वाली हैं बच्चे को जन्म, पति ने पोस्ट कर दी गुड न्यूज

फिल्म 'बुरहान' एक एक्शन ड्रामा मूवी  है, स्थानीय गुमराह कश्मीरी नौजवान मुसलमानों और सरहद पार के आतंकी आकाओं  के बीच की कहानी को दर्शाता है। कश्मीर में आये दिन होने वाले आतंकी गतिविधियों और सरहद पार के आतंक पोषक अपराधों पर आधारित है। कश्मीर घाटी में सरहद पार के आतंकी आकाओं के बहकावे का शिकार और आतंक की एक भयानक साजिश की चपेट में कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर और हथियार उठाने वाले दुश्मन के एजेंटों का औजार बने एक युवक 'बुरहान' वानी की कहानी, अलगाववादियों का नायक का घाटी के अमन का खलनायक बन जाने की कहानी और इस राज से पर्दा उठाने वाले फिल्म बेहद खास होने वाली है। बता दें कि बुरहान वानी हिजबुल मुजाहिदीन का कमांडर था। साल 2018 में उसको सेना ने एक एन्काउंटर में मार गिराया था। बुरहान वानी एक समय आतंकवाद का पोस्टर ब्वॉय बन गया था। उसका काम न सिर्फ आतंकी घटनाओं को अंजाम देना था बल्कि वो युवाओं को भी हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल होने के लिए उकसाता था। वो जम्मू-कश्मीर में मोस्ट वांटेड बन गया था और उसने कई युवाओं को भड़कार अपने आतंकी गिरोह में शामिल कर लिया था। उसी बुरहान वानी पर आधारित यह फिल्म 26 जनवरी को रिलीज हो रही है। 

Ghum Hai Kisi ke Pyaar Mein: वीनू को लेकर पाखी और सई में हुई बड़ी तकरार, एक्ट्रेस ने परिवार के सामने किया मिसकैरेज का खुलासा

शाहिद काज़मी के निर्देशन में टैग प्रोडक्शन के बैनर तले  बनी यह फिल्म मास्क टीवी ओटीटी के ओरिजनल्स का एक और शाहकार है जो आरंभ से ही विवादों में घिरी रही है। इस फिल्म के मुख्य कलाकार है - फैज़ान खान ,तारिक़ इम्त्याज़ ,प्रियंका चौधरी ,मुश्ताक़ अली ,कासिम मिर्ज़ा ,सपना सोनी और रानी भान है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन