1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 16: बिग बॉस में होगी Sunny Leone की एंट्री, वीकेंड का वार में मचाएंगी धमाल

Bigg Boss 16: बिग बॉस में होगी Sunny Leone की एंट्री, वीकेंड का वार में मचाएंगी धमाल

 Published : Nov 10, 2022 04:19 pm IST,  Updated : Nov 10, 2022 04:19 pm IST

Bigg Boss 16: सनी लियोनी और अर्जुन बिजलानी रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला' के प्रमोशन के लिए 'वीकेंड का वार' एपिसोड के लिए एक स्पेशल गेस्ट के रूप में 'बिग बॉस 16' शो में एंट्री लेंगे।

file photo - India TV Hindi
Bigg Boss 16 Image Source : FILE PHOTO

Bigg Boss 16: अभिनेत्री सनी लियोनी और अर्जुन बिजलानी रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला' के प्रमोशन के लिए 'वीकेंड का वार' एपिसोड के लिए एक स्पेशल गेस्ट के रूप में 'बिग बॉस 16' शो में एंट्री लेंगे। बता दें बॉलीवुड एक्टर सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले 'बिग बॉस 16' के आगामी सप्ताहांत एपिसोड में वरुण धवन, कृति सनोन, सनी लियोनी और अर्जुन बिजलानी जैसी हस्तियां अतिथि के रूप में दिखाई देंगी।

Shah Rukh Khan को shirtless देख उल्टियां करने लगती थीं Farah Khan, जानिए डायरेक्टर की क्यों हुई ऐसी हालत

सनी और अर्जुन सबसे पहले शो में शामिल होंगे क्योंकि वे युवा आधारित रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला' के अपने आगामी सीजन का प्रचार करेंगे। फिर वरुण और कृति अगले एपिसोड में अपनी आगामी कॉमेडी कॉमेडी 'भेड़िया' का प्रमोशन करते नजर आएंगे। 'बिग बॉस 16' में अर्चना गौतम को 3.00 बजे घर से बाहर निकलने का रास्ता दिखाया गया, जब उनका साथी हाउसमेट शिव ठाकरे से झगड़ा हो गया। सोशल मीडिया पर इसको लेकर कई सारे चर्चें हो रहे हैं।

कौन होगा नॉमिनेट?

इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए सुंबुल तौकीर और प्रियंका चौधरी के साथ गौरी को नॉमिनेट किया गया था। अब देखना होगा तीनों में किसे घर से नॉमिनेट किया जाता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन