1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'बिग बॉस 16': टीना दत्ता नहीं हुईं घर से बेघर, छुपकर सुनी सारी बातें फिर शालिन को लगाई जमकर फटकार

'बिग बॉस 16': टीना दत्ता नहीं हुईं घर से बेघर, छुपकर सुनी सारी बातें फिर शालिन को लगाई जमकर फटकार

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Dec 11, 2022 09:38 am IST,  Updated : Dec 11, 2022 09:38 am IST

बिग बॉस के घर में इस हफ्ते टीना दत्ता बेघर हो गई हैं। लेकिन हाल ही के प्रोमो में दिखाया गया कि वो घर से एलिमिनेट नहीं हुई हैं बल्कि इसके पीछे की कहानी कुछ और है। आइए जानते हैं क्या है वो कहानी।

twitter- India TV Hindi
बिग बॉस 16 Image Source : TWITTER

'बिग बॉस 16': कंट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 16' में अब हर दिन हड़कंप देखने को मिलता है। वहीं इस बार टीना को घर से बेघर किया गया। लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ जिससे टीना को घर से बाहर नहीं किया गया। बता दें इस हफ्ते चार कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुए थे, जिनकी एविक्शन की प्रक्रिया बेहद ही दिलचस्प रही। वह नॉमिनेट कंटेस्टेंट एमसी स्टेन, सुम्बुल, निम्रत और टीना थे। 

दिव्या अग्रवाल जल्द ही शादी के बंधन में बंधेगी, इस दिन लेंगी बॉयफ्रेंड संग सात फेरे

बता दें नॉमिनेट कंटेस्टेंट में स्टेन और निम्रत को ज्यादा वोट मिले और वो सुरक्षित हो गए। लेकिन टीना और सुम्बुल को बचाने के लिए शालीन को मौका दिया गया। साथ ही ये कहा गया कि प्राइज मनी में आए 25 लाख रुपए फिर से लौटाने पड़ेंगे। लेकिन शालीन ने न तो टीना को बचाया, न ही सुम्बुल को। शालीन ने 25 लाख रुपए बचा लिए। सबसे कम वोटों के कारण टीना को घर से बाहर जाना पड़ा। 

'बिग बॉस 16': शालीन भनोट ने की सौंदर्या के साथ शर्मनाक हरकत! खोल दिया था बाथरूम का दरवाजा

खबरों के अनुसार टीना घर से बेघर नहीं हुईं हैं, वो फिर से शो में वापसी लेंगी। ऐसा कहा जा रहा है कि उन्हें मेडिकल इमरजेंसी के चलते घर से बाहर लाया गया है। जानकारी के अनुसार उन्हें सीक्रेट रूम में रखा गया था। हाल ही के प्रोमो में दिखाया गया कि वो घर के अंदर आने के बाद टीना ने शालीन को जमकर फटकार लगाईं। टीना ने कहा शालीन मुझे अब समझ आ रहा है तुम क्या कर रहे हों मैंने सब देखा मैं बाहर गई तो तुम डांस कर रहे थे। हाल ही के एपिसोड में शहनाज गिल और रैपर एमसी स्क्वॉयर नजर आए थे। उनका नया गाना 'घनी सयानी' जल्द ही रिलीज होने वाला है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन