Wednesday, February 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 17 में दिल टूटने के दो दिन बाद ही मिला अभिषेक को नया प्यार, ईशा को भूल इस हसीना से किया इजहार

Bigg Boss 17 में दिल टूटने के दो दिन बाद ही मिला अभिषेक को नया प्यार, ईशा को भूल इस हसीना से किया इजहार

Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie Published : Nov 01, 2023 02:49 pm IST, Updated : Nov 01, 2023 02:49 pm IST

'बिग बॉस 17' में इस बार लोगों का रंग गिरगिट की तरह बदल रहा है, दो पल में प्यार और अगले ही पल में ब्रेकअप हो रहा है। ईशा से घमासान लड़ाई के दो दिन बाद ही अभिषेक के मन में फिर से प्यार के लड्डू फूटे हैं। इस बार ये प्यार उसके लिए है, जिससे बड़ी लड़ाई हुई थी।

Bigg Boss 17, Bigg Boss 17 new promo, Bigg Boss 17 update, abhishek kumar, khanzadi, isha malviya - India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM फिरोजा खान उर्फ खानजादी और अभिषेक कुमार।

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के मोस्ट कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' का 17वां सीजन धमाकेदार अंदाज में एक के बाद एक धमाका कर रहा है। हाल में ही शो से पहला एलिमिनेशन भी हो गया है। ऐसे में अब घर में सिर्फ 16 कंटेस्टेंट ही बचे हैं। दो हफ्ते बीत ने के साथ ही नए खुलासे हो रहे हैं। एक के एविक्शन के साथ ही घर में दो नई एंट्री भी हो गई हैं। नई एंट्री का सीधा मतलब हैं नए खुलासे और नई लड़ाइयां। हाल में ही सामने आया कि ईशा मालवीय के बॉयफ्रेंड समर्थ शो का हिस्सा बन गए हैं। इस बात का सदमा अभिषेक झेल नहीं पाए और परेशान नजर आ रहे थे, लेकिन अब एक और ट्विस्ट आ गया है। ईशा को दो ही दिन में अभिषेक भूलकर खानजादी के प्यार में पड़ गए हैं। 

शुरू हुई नई लव स्टोरी

जब से समर्थ जुरेल ने 'बिग बॉस 17' में एंट्री की है, तब से अभिषेक कुमार घर में अपनी एक्स ईशा मालविया से दूर रह रहे हैं। अब लगता है कि वह अब अपना फोकस घर की सदस्य खानजादी पर कर रहे हैं।इं स्टाग्राम पर साझा किए गए एक प्रोमो में दिखाया गया है कि अभिषेक खानजादी से उनके बीच हुए सभी झगड़ों के लिए उन्हें माफ करने के लिए कह रहे हैं। फिर उन्हें यह कहते हुए सुना जाता है, 'सुंदर लगने लग गई है मुझे एकदुम से। मैं कान पकड़ के उठक बैठक करके सॉरी मांगता हूं।' खानजादी फिर उससे पूछती है कि अगर वह अपनी गलतियां दोहराएगा तो क्या होगा। अभिषेक जवाब देते हैं, 'चीक्स पर किस कर देना, प्लीज।'

घर वालों को किया कंफ्यूज 

सामने आए वीडियो में दोनों का खट्टा मीठा अंदाज देखकर ईशा मालवीय मुस्कुराती नजर आती हैं। घर के बाकी सदस्य भी समझ नहीं पा रहे हैं कि ये कोई नाटक है या फिर सच में दोनों के बीच रोमांस शुरू हो गया है। लेटेस्ट एपिसोड में नॉमिनेशन टास्क हुआ, जहां सना खान, ईशा मालविया, समर्थ जुरेल, मनस्वी ममगई और अरुण माशेट्टी को सबसे ज्यादा वोट मिले।

यहां देखें नया प्रोमो

'बिग बॉस 17' में हुई 2 वाइल्ड कार्ड एंट्री

'बिग बॉस 17' के घर में अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा, ईशा मालवीय, अभिषेक कुमार, सनी आर्य, अनुराग धोबाल, जिग्ना वोरा, मुनव्वर फारुकी, फिरोजा खान उर्फ खानजादी, मन्नारा चोपड़ा, नवीद सोले, रिंकू धवन, अरुण श्रीकांत, सना रईस खान और सोनिया बंसल यानी कुल 17 कंटेस्टेंट की एंट्री हुई थी, जिसमें से सोनिया बंसल की छुट्टी हो गई। अब दो नई एंट्री के साथ घर में 18 लोग हो गए हैं। शो पहले दिन से ही काफी दिलचस्प होता जा रहा है। घरवाले एक-दूसरे की नाक में दम करते नजर आ रहे हैं। इस बार घर को एक मोहल्ले की तरह दिखाया गया है। जिसमें दिल, दिमाग और दम नाम के मकान हैं। इनमें घरवालों को बांटा गया है। 

ये भी पढ़ें: गौरी ने शाहरुख खान का नाम बदलकर अभिनव रखने का कर लिया था फैसला, पीछे छुपी थी बड़ी वजह

नीता अंबानी की छूटी हंसी, जब उनकी तारीफ में रणवीर सिंह बोले- सो एलिगेंट, सो ब्यूटीफुल...WOW!

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement