Thursday, February 19, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 17 के घर में घुसने से पहले ही विक्की जैन ने की थी गलती, अब अंकिता लोखंडे को पति संग किया जाएगा एलिमिनेट

Bigg Boss 17 के घर में घुसने से पहले ही विक्की जैन ने की थी गलती, अब अंकिता लोखंडे को पति संग किया जाएगा एलिमिनेट

Written By: Himanshi Tiwari @Himanshi200124 Published : Nov 03, 2023 06:55 pm IST, Updated : Nov 03, 2023 06:55 pm IST

'बिग बॉस 17' के घर में नियमों का उल्लंघन करने पर सलमान खान ने अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की क्लास लगाते दिखाई दिए। इस बात को लेकर सलमान खान वीकेंड का वार में विक्की जैन पर आग बबूला हो जाएगे।

bigg boss 17, Vicky Jain, Ankita Lokhande - India TV Hindi
Image Source : X विक्की जैन-अंकिता लोखंडे बिग बॉस 17 से एलिमिनेट

सलमान खान का कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' दिन-ब-दिन और भी धमाकेदार होते जा रहा है। 'बिग बॉस 17' को तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं और इन तीन हफ्तों में बहुत कुछ नया देखाने को मिला है। 'बिग बॉस 17' में कंटेस्टेंट्स के बीच हर छोटी-बड़ी बात को लेकर बहस और लड़ाई होती नजर आ रही है। वहीं अब 'बिग बॉस 17' की स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट्स अंकिता लोखंडे और विक्की जैन को लेकर सोशल मीडिया पर हलचल मची हुई है। वीकेंड का वार में सलमान खान विक्की जैन की क्लास लगते नजर आने वाले हैं। जहां अंकिता की उनके पर्सनैलिटी तो वहीं, नेटिजन्स विक्की को इस सीजन का 'मास्टरमाइंड' बता रहे हैं। 

सलमान खान के वीकेंड का वार में धमाका 

बिग बॉस के 17वें सीजन की शुरुआत से ही यह जोड़ी दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है। हालांकि, ऐसा लगता है कि अंकिता और विक्की ने अपने लिए एक बड़ी मुसीबत बुला ली है और इसके लिए उन्हें घर से बाहर भी निकाला जा सकता है। आज रात वीकेंड का वार एपिसोड में बड़ा धमाका होने वाला है। वीकेंड का वार का नया प्रोमो आया है, जिसमें सलमान खान को विक्की जैन से शो में एंट्री करने से पहले कंटेस्टेंट नील भट्ट के साथ उनके सीक्रेट फोन कॉल के बारे में बात करते देखा जा सकता है। सलमान खान कंटेस्टेंट्स से ये कॉन्ट्रैक्ट के बारे में पूछते नजर आ रहे हैं। 

यहां देखें VIDEO:

विक्की जैन-अंकिता लोखंडे ने तोड़ा बिग बॉस 17 का  कॉन्ट्रैक्ट

सलमान खान कंटेस्टेंट्स से कॉन्ट्रैक्ट के बारे में पूछते कहते हैं कि 'आप सभी ने एक कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था, उसमें कुछ टर्म्स एंड कंडीशन भी बताया गया था।' किसने पूरी तरीके से उसे फॉलो किया है। घर में घुसने से पहले किसने किससे बात की है? इस पर विक्की कहते हैं, 'सर, मैंने शो में आने से दो दिन पहले नील से बात की थी।' उसके बाद सलमान अंकिता लोखंडे से पूछते हैं कि क्या आपको ये सब पता था। अंकिता लोखंडे कहती है कि 'हां सर, पर दो दिन बाद पता चला था।' ऐसे में कंटेस्टेंट्स कहते हैं कि उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट तोड़ा है तो उन्हें शो से बाहर हो जाना चाहिए। 

अंकिता लोखंडे ने किया था खुलासा

अंकिता और विक्की के फैंस के लिए ये एक झटका है। मेकर्स इस जोड़ी को एलिमिनेट करेंगे या नहीं यह तो वक्त ही बताएगा। इससे पहले शो में अंकिता ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपने ब्रेकअप पर चुप्पी तोड़ी थी। अंकिता और सुशांत को 'पवित्र रिश्ता' के सेट पर प्यार हुआ था। उन्होंने 2010 में डेटिंग शुरू की और 2016 में अलग हो गए। मुनव्वर फारुकी के साथ बातचीत के दौरान, अंकिता ने खुलासा किया कि उन्होंने और सुशांत ने लगभग सात साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। 

ये भी पढ़ें-

अक्षय कुमार ने किया खतरनाक स्टंट, बिना किसी प्रोटेक्शन के लगाई लंबी छलांग

एक्स बॉयफ्रेंड के साथ नजर आईं सुष्मिता सेन, Aarya 3 के प्रमोशन में एक्ट्रेस को प्रोटेक्ट करते दिखें रोहमन शॉल

 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement