1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 18: 'कशिश-अविनाश की लड़ाई' से 'एलिस-अविनाश के रोमांस' तक, ये हैं बिग बॉस 18 के कॉन्ट्रोवर्शियल मोमेंट्स

Bigg Boss 18: 'कशिश-अविनाश की लड़ाई' से 'एलिस-अविनाश के रोमांस' तक, ये हैं बिग बॉस 18 के कॉन्ट्रोवर्शियल मोमेंट्स

 Published : Jan 18, 2025 11:46 pm IST,  Updated : Jan 18, 2025 11:46 pm IST

कशिश कपूर के अविनाश मिश्रा को वुमनाइजर कहाने से लेकर एलिस कौशिक और अविनाश मिश्रा के कंबल में प्राइवेट मोमेंट तक खूब वायरल हुए। बिग बॉस सीजन 18 में तीखी बहस से चौंकाने वाली घटनाओं तक, दर्शकों के बीच इस बार कई कॉन्ट्रोवर्शियल मोमेंट्स चर्चा में रहे हैं।

Bigg Boss 18 Controversial Moments- India TV Hindi
बिग बॉस 18 के कॉन्ट्रोवर्शियल मोमेंट्स Image Source : INSTAGRAM

बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, दर्शकों को शो के मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल मोमेंट्स याद आ रहे हैं। तीखी बहस से लेकर चौंकाने वाली घटनाओं तक, इस बार बुत कुछ ऐसा देखने को मिला जो महीने भर चर्चा में रहे हैं। इस सीजन में बिग बॉस के घर में हुए कुछ सबसे विवादित एपिसोड सुर्खियों में रहे हैं।

बिग बॉस 18 के कॉन्ट्रोवर्शियल मोमेंट्स

  • अविनाश मिश्रा की दिग्विजय राठी से लड़ाई

सबसे धमाकेदार विवादों में से एक टाइम गॉड टास्क के दौरान हुआ, जहां अविनाश मिश्रा और दिग्विजय राठी की तीखी बहस मारपीट में बद गई। झड़प के बावजूद टास्क जारी रहा, जिसके बाद दिग्विजय बाहर हो गए।

  • शहजादा धामी ने चुम दरंग पर किया भद्दा कमेंट

टीवी एक्टर शहजादा ने चुम के बारे में भद्दा कमेंट किया था, जिसके बाद उन्हें बहुत ट्रोल किया गया था। इसके बाद उन्हें शो से बाहर कर दिया गया।

  • चुम दरंग और करण वीर मेहरा का बाथरूम रोमांस

चुम दरंग और करण वीर मेहरा के बीच बढ़ती नजदीकियों ने भी लोगों को चौंका दिया, खासकर तब जब उन्हें कई मौकों पर एक साथ बाथरूम में जाते देखा गया। विवाद तब और बढ़ गया जब हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान चुम से इस बारे में सवाल किए गए।

  • कशिश कपूर ने अविनाश मिश्रा को वुमनाइजर कहा

कशिश कपूर ने आरोप लगाया कि अविनाश मिश्रा वुमनाइजर हैं, जिसके बाद यह मुद्दा काफी दिनों तक घर और सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहा है। इसके बाद कई लोगों ने कशिश के इरादों पर सवाल उठाए।

  • एलिस कौशिक और अविनाश मिश्रा का कंबल में रोमांस

मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल मोमेंट्स में से एक एलिस कौशिक का अविनाश मिश्रा के साथ एक कंबल में गले लग कर सोना चर्चा में रहा, जिसके बाद एक्टर को खूब ट्रोल किया गया। एक वायरल क्लिप में उन्हें एक कंबल शेयर करते हुए और अविनाश मिश्रा को गले लगाकर सोते हुए दिखाया गया।

  • शिल्पा शिरोडकर ने करण वीर मेहरा को किया नॉमिनेट

शिल्पा शिरोडकर ने एक टास्क के दौरान अपने करीबी दोस्त करण वीर मेहरा को नॉमिनेट करने का चौंकाने वाला फैसला किया था। इसके बाद लोग उनकी वफादारी और इरादों पर सवाल उठाने लगे थे।

  • टास्क के दौरान विवियन ने चुम को घसीटा

एक टास्क के दौरान विवियन पर चुम को चोट पहुंचने का आरोप लगाया गया, जिसमें उन्हें चुम को घसीटते हुए और उसे गिराते हुए देखा गया। उन्हें भी दर्शकों की आलोचना का सामना करना पड़ा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन