1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'बिग बॉस 18' के वीकेंड का वार में होगा धमाका, सलमान खान नहीं ये मशहूर डायरेक्टर बनेंगे शो के होस्ट

'बिग बॉस 18' के वीकेंड का वार में होगा धमाका, सलमान खान नहीं ये मशहूर डायरेक्टर बनेंगे शो के होस्ट

 Published : Nov 07, 2024 05:51 pm IST,  Updated : Nov 07, 2024 05:53 pm IST

'बिग बॉस 18' के वीकेंड का वार अपकमिंग एपिसोड में नया धमाका होने वाला है, जिसे शो में जबरदस्त हलचल होने वाली है। इस शनिवार सलमान खान की जगह दो नए मशहूर डायरेक्टर होस्ट बन धूम मचाने वाले हैं।

Bigg Boss 18- India TV Hindi
बिग बॉस 18 के बदले होस्ट। Image Source : INSTAGRAM

'बिग बॉस 18' में इन दिनों जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न देखने को मिल रहे हैं। खैर, अब एक और चौंकाने वाला मोड़ आ चुका है, जिसकी वजह से शो चर्चा में बना हुआ है। जहां सभी दर्शक आज वीकेंड का वार का इंतजार कर रहा है वहीं अब, एक नई खबर सामने आई है। इस वीकेंड का वार एपिसोड में होस्ट सलमान खान मंच से गायब दिखाई देंगे। उनकी जगह दो मशहूर फिल्म मेकर्स होस्ट बन धमाका करते नजर आने वाले हैं। 'बिग बॉस 18' के मेकर्स ने एक नया प्रोमो शेयर कर बताया है कि इस बार शो की मेजबानी कौन करने वाला है।

बिग बॉस 18 के नए होस्ट

'बिग बॉस 18' के अपकमिंग वीकेंड एपिसोड में 8 नवंबर और 9 नवंबर को सलमान खान की जगह दो नए होस्ट नजर आएंगे। ये दोनों होस्ट कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लगाते दिखाई देने वाले हैं और वे वाइल्ड कार्ड एंट्रीज दिग्विजय राठी और कशिश कपूर से भी बातचीत करते नजर आने वाले हैं। इतना ही नहीं, वे नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से एक के बाहर होने की घोषणा भी करेंगे। इस बार रोहित शेट्टी और एकता कपूर शो में धमाका करते नजर आने वाले हैं। निर्देशक रोहित शेट्टी शो को होस्ट करेंगे जबकि एकता कपूर एक स्पेशल सेगमेंट की मेजबानी करेंगी।

वीकेंड का वार होगा धमाका

कलर्स टीवी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर रोहित और एकता की वीडियो शेयर कीं, जिसमें उन्होंने अपने स्पेशल सेगमेंट की घोषणा की। पोस्ट को कैप्शन दिया है, 'धमाके होंगे बहुत बड़े इस बार क्योंकि आ रहे हैं कुछ खास मेहमान करने वीकेंड का वार। देखिए #BiggBoss18 वीकेंड का वार, शुक्रवार-शनिवार रात 9:30 बजे, सिर्फ #colorstv और @officialjiocinema पर।'

बिग बॉस 18 के बारे में

'बिग बॉस 18' में एंट्री करने वाले कंटेस्टेंट्स हेमलता शर्मा, नायरा बनर्जी, मुस्कान बामने, तजिंदर पाल सिंह बग्गा, रजत दलाल , चूम दरांग, करण वीर मेहरा, शहजादा धामी, विवियन डीसेना, ईशा सिंह, श्रुतिका राज अर्जुन, चाहत पांडे, शिल्पा शिरोडकर, गुणरत्न सदावर्ते (वकील), अविनाश मिश्रा, एलिस कौशिक, सारा अरफीन खान और अरफीन खान का शामिल है। वहीं अब वाइल्ड कार्ड बन स्प्लिट्सविला 15 फेम कशिश कपूर और दिग्विजय राठी घर में पहुंच चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन