1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बिग बॉस 19: 'मुझे प्यार...' 15 साल बड़े अभिषेक संग अशनूर की लव पर चर्चा, एक्टर ने भी सुनाया दिल का हाल

बिग बॉस 19: 'मुझे प्यार...' 15 साल बड़े अभिषेक संग अशनूर की लव पर चर्चा, एक्टर ने भी सुनाया दिल का हाल

 Written By: Priya Shukla
 Published : Nov 03, 2025 02:22 pm IST,  Updated : Nov 03, 2025 02:22 pm IST

बिग बॉस 19 में अशनूर कौर और अभिषेक बजाज की दोस्ती लगातार चर्चा में बनी हुई है। दोनों की बॉन्डिंग पर अभिषेक की एक्स वाइफ आकांक्षा जिंदल भी कमेंट कर चुकी हैं। अब दोनों को साथ बैठकर लव पर चर्चा करते भी देखा गया।

ashnoor kaur- India TV Hindi
अशनूर कौर, अभिषेक बजाज। Image Source : INSTAGRAM/@ JIOHOTSTARREALITY

बिग बॉस 19 में आए दिन नए-नए ट्विस्ट और टर्न देखने को मिल रहे हैं, लेकिन लंबे समय से एक चीज है जो नहीं बदली और वो है अशनूर कौर और अभिषेक बजाज की दोस्ती। अशनूर और अभिषेक शो की शुरुआत से ही साथ गेम खेल रहे हैं और अब भी एक-दूसरे के साथ बने हुए हैं। अशनूर कौर की अभिषेक बजाज से बढ़ती नजदीकियों के हर तरफ चर्चे हैं। यहां तक कि एक्टर की एक्स वाइफ आकांक्षा जिंदल भी उनके और अशनूर की बॉन्डिंग पर निशाना साध चुकी हैं। अब तक अभिषेक अपनी पिछली जिंदगी को लेकर चुप्पी साधे हुए थे, लेकिन अब हालिया एपिसोड में उन्हें अशनूर के साथ प्यार पर चर्चा करते देखा गया, जिसमें उन्होंने बिना नाम लिए अपनी एक्स वाइफ का जिक्र किया।

अभिषेक-अशनूर की प्यार पर चर्चा

हाल ही में मेकर्स की ओर से शो का नया प्रोमो जारी किया गया, जिसमें अभिषेक और अशनूर रात के अंधेरे में घर के एक कोने में बैठे नजर आते हैं। इस दौरान दोनों प्यार पर चर्चा करते दिखाई दिए। अभिषेक, अशनूर से पूछते हैं- 'तुम्हें कभी प्यार हुआ है?' जवाब में अशनूर कहती हैं- 'नहीं, मगर होगा। आई लव लव।' इस पर अभिषेक जवाब में कहते हैं- 'मुझे हुआ था। प्यार में आपको सब कुछ अच्छा लगता है। सब। जैसे फिल्मों में होता है ना म्यूजिक बजता है, ये सब सच में होता है। प्यार सबसे बड़ा इमोशन होता है।'

जान निकल जाती है- अभिषेक

अशनूर कौर कहती हैं- 'एक समय के बाद जो भी इंसान करता है, वो सब प्यार के लिए ही करता है।' जवाब में अभिषेक कहते हैं- 'तुम्हें पता है, प्यार में सबसे बुरी फीलिंग क्या होती है? जब वही इंसान आपका दिल तोड़ देता है। ऐसा लगता है जैसे जान निकल जाएगी। प्लास्टिक की बोतल देखी है? उसे क्रश करने के बाद जैसे उससे पानी निकलने लगता है, वैसे ही जान निकलती है आपकी।' इस दौरान एक्टर काफी इमोशनल दिखाई दिए।

आकांक्षा ने अभिषेक पर लगाए आरोप

दूसरी तरफ बाहर अभिषेक बजाज की एक्स वाइफ आकांक्षा जिंदल ने एक्टर पर कई आरोप लगाए हैं। आकांक्षा ने अभिषेक पर धोखा देने के आरोप लगाए हैं। हाल ही में आकांक्षा ने एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अभिषेक पर धोखा देने का आरोप लगाया है।

ये भी पढ़ेंः 27 साल पहले छा गई थी कटीली मुस्कान वाली हसीना, काजोल पर पड़ी भारी, अब कहां है 'प्यार किया तो डरना क्या' की उजाला

खुशी से फूले नहीं समा रहीं नीता अंबानी, हरमनप्रीत कौर को लगाया गले, सामने आया प्यारा वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन