1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 19: पोतियों को देख रो पड़ीं कुनिका सदानंद, भारी मन से बेटे अयान को कहा अलविदा

Bigg Boss 19: पोतियों को देख रो पड़ीं कुनिका सदानंद, भारी मन से बेटे अयान को कहा अलविदा

 Published : Nov 18, 2025 11:44 pm IST,  Updated : Nov 18, 2025 11:44 pm IST

सलमान खान के टीवी शो 'बिग बॉस 19' का 18 नवंबर का एपिसोड कुनिका सदानंद और अशनूर कौर के लिए बेहद इमोशनल रहा। कुनिका की पोती घर आईं, वहीं अशनूर ने अपने पिता को अलविदा कहा। इस दौरान अयान भी घर से बाहर गए।

kunickaa sadanand - India TV Hindi
पोतियों को देख रो पड़ीं कुनिका सदानंद Image Source : INSTAGRAM/@JIOHOTSTAR

सलमान खान का मोस्ट पॉपुलर शो 'बिग बॉस 19' अपने ग्रैंड फिनाले के करीब आ रहा है। हालांकि, मेकर्स की तरफ से ऑफिशियल कन्फर्मेशन का इंतजार है। उससे पहले मेकर्स ने गेम में फैमिली वीक इंट्रोड्यूस किया, जहां कंटेस्टेंट्स अपने परिवार वालों से मिले। आज बिग बॉस सीजन 19 के एपिसोड 87 में कई इमोशनल सीन्स देखने को मिले, जिन्हें देख घर के बाकी सदस्य भी भावुक हो गए और अपने प्रियजनों को याद करने लगे।

कुनिका सदानंद की पोतियों ने बिग बॉस 19 में की एंट्री

हाल ही में बिग बॉस के मेकर्स ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दर्शक देख सकते हैं कि कुनिका सदानंद अपनी छोटी पोतियों से सरप्राइज पाकर खुशी से रो पड़ती हैं। वीडियो में दादी और उनकी पोतियों के बीच का प्यारा सा रिश्ता दिखाया गया है। दोनों लड़कियां अपनी दादी के पास दौड़ती हुई जाती हैं, जिन्हें बिग बॉस ने गेम के एक हिस्से के तौर पर एक जगह पर रहने के लिए कहा था। जैसे ही बिग बॉस कुनिका को उनकी जमी हुई जगह से निकलने का ऑर्डर देते हैं, वह उन्हें कसकर गले लगाती हैं और खुशी के आंसू रोती हैं।

पोतियों से मिल कर रो पड़ी कुनिका सदानंद

जब कुनिका का बेटा अयान पहले से ही बिग बॉस 19 के घर में थे तो उसी दौरान एक्ट्रेस को एक और प्यारा सरप्राइज मिला। वह बिग बॉस 19 में अपनी दो प्यारी पोतियों से मिलीं, लेकिन अपने बेटे अयान और दोनों पोतियों के साथ कुछ समय बिताने के बाद बिग बॉस ने उन्हें घर को अलविदा कहने को कहा।

अशनूर कौर के पिता ने बि बॉस को कहा अलविदा

तान्या मित्तल ने अशनूर के पिता के लिए हलवा बनाया और एक्ट्रेस के पिता से माफी मांगी। उन्होंने उनको माफ भी कर दिया। कंटेस्टेंट ने बिग बॉस 19 के घरवालों से भी कहा कि वे उनके बनाए स्वादिष्ट हलवे का मजा लें। इसके थोड़ी देर बाद ऐलान किया जाता है कि अशनूर कौर के पिता गुरमीत सिंह को घर से अब जाना होगा और वह अपनी बेटी को गले लगाते हैं और वहां से निकाल जाते हैं।

गौरव खन्ना-आकांक्षा चमोला का रोमांटिक पल

बिग बॉस 19 के एपिसोड 87 के आखिर में गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला घर में आईं, जब वे एक-दूसरे से फिर मिले तो दोनों अपनी हंसी नहीं रोक पाए। गौरव ने अपनी पत्नी आकांक्षा को किस भी किया।

ये भी पढे़ं-

आर माधवन ने आदित्य धर की उस ट्रिक का किया खुलासा, जिससे उनका NSA-इंस्पायर्ड लुक बना परफेक्ट, कही ये बात

गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला नहीं किसी बॉलीवुड हीरोइन से कम, हर आउटफिट में लगाती हैं माशाअल्लाह

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन