1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बिग बॉस 19: 'नहीं देगा कोई वोट', सलमान खान ने इस कंटेस्टेंट को दिया रियेलिटी चेक, वीकेंड का वार में लगेगी क्लास

बिग बॉस 19: 'नहीं देगा कोई वोट', सलमान खान ने इस कंटेस्टेंट को दिया रियेलिटी चेक, वीकेंड का वार में लगेगी क्लास

 Written By: Priya Shukla
 Published : Sep 20, 2025 05:45 pm IST,  Updated : Sep 20, 2025 05:45 pm IST

सलमान खान पिछले वीकेंड का वार से गायब थे, लेकिन एक बार फिर वह दबंग अवतार में घरवालों की क्लास लगाते नजर आने वाले हैं। हाल ही में शो का एक प्रोमो जारी किया गया, जिसमें सुपरस्टार मृदुल तिवारी को रियेलिटी चेक देते दिखे।

Salman Khan- India TV Hindi
सलमान खान। Image Source : INSTAGRAM/@JIOHOTSTARREALITY

बिग बॉस 19 हर बीतते दिन के साथ और भी इंटरेस्टिंग होता जा रहा है। शो से बीते हफ्ते 2 कंटेस्टेंट नगमा मिराजकर और नतालिया घर से बेघर हो गईं। दर्शकों के बीच हमेशा ही वीकेंड के वार का इंतजार होता है, खासतौर पर सुपरस्टार सलमान खान की एंट्री को लेकर दर्शकों के बीच अलग ही उत्सुकता रहती है। दर्शक ये देखने को बेकरार रहते हैं कि आखिर इस हफ्ते किस कंटेस्टेंट की क्लास लगने वाली है, सुपरस्टार किसे रियेलिटी चेक देते हैं। इस बार सुपरस्टार की रडार पर सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर और कंटेंट क्रिएटर मृदुल तिवारी आने वाले हैं।

सलमान खान की वापसी

हाल ही में मेकर्स की ओर से शो के अपकमिंग एपिसोड यानी 'वीकेंड का वार' का प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें सलमान खान को मृदुल तिवारी से बात करते और उन्हें  अपने गेम को ऊंचे स्तर पर लेकर जाने की सलाह देते देखा जा सकता है। इसी दौरान वह मृदुल को उनके गेम को लेकर रियेलिटी चेक देते भी देखा गया।

सलमान खान ने लगाई मृदुल की क्लास

प्रोमो वीडियो में सलमान खान, मृदुल तिवारी से कहते हैं- 'आप हमेशा किसी की छत्र छाया में चल रहे हो। प्लस वन की कैटेगरी में नजर आ रहे हो आप। कितने फॉलोअर्स हैं आपके?' सुपरस्टार का सवाल सुनकर मृदुल कहते हैं- '35 मिलियन फॉलोअर्स हैं।' अपनी बात जारी रखते हुए सलमान खान कहते हैं- 'आप को ऐसा लगता है कि चाहे मैं कुछ भी करूं या ना करूं, इतने वोट तो आ ही जाएंगे। नहीं देगा कोई। अब यहां पे जब दिखाई नहीं दे रहे हो तो आपके फॉलोअर्स वक्त आने पर डेफिनेटली हाथ खड़ा कर देंगे।'

पिछले वीकेंड का वार में बाहर हुई थीं ये दो कंटेस्टेंट

बिग बॉस 19 के पिछले वीकेंड का वार की बात करें तो सलमान खान की जगह फराह खान वीकेंड का वार होस्ट करती नजर आईं और इस दौरान अक्षय कुमार और अरशद वारसी भी अपनी फिल्म जॉली एलएलबी 3 के प्रमोशन के चलते शो में दिखाई दिए। इस वीकेंड का वार में नतालिया और नगमा मिराजकर घर से बेघर हो गईं।

ये भी पढेंः

BB 19 Weekend Ka vaar: गौरव खन्ना का बंधेगा बोरिया बिस्तर? इस हफ्ते कौन होगा बिग बॉस के घर से बाहर

कौन है अभिषेक बजाज? जिस पर लट्टू हुई अशनूर कौर, घरवालों को है रोमांस पर शक, तमन्ना भाटिया की फिल्म में कर चुके काम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन