Tuesday, December 09, 2025
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'तान्या ने फ्लर्ट किया और..' सलमान खान ने अभिषेक के चेहरे से उतारा नकाब, मिस्टर बजाज को छोड़ चलती बनीं मिस कौर

'तान्या ने फ्लर्ट किया और..' सलमान खान ने अभिषेक के चेहरे से उतारा नकाब, मिस्टर बजाज को छोड़ चलती बनीं मिस कौर

बिग बॉस 19 के इस वीकेंड का वार में होस्ट सलमान खान कई कंटेस्टेंट्स के चेहरे से नकाब उतारते दिखे। पहले तो सुपरस्टार ने तान्या मित्तल, नीलम गिरि और फरहाना भट्ट को फटकार लगाई और अब नए प्रोमो में वह अभिषेक बजाज के गेम की पोल-पट्टी खोलते नजर आए।

Written By: Priya Shukla
Published : Nov 09, 2025 01:12 pm IST, Updated : Nov 09, 2025 01:12 pm IST
bigg Boss 19- India TV Hindi
Image Source : X/@HOTSTARREALITY बिग बॉस 19।

सलमान खान यूं तो हर वीकेंड का वार में कंटेस्टेंट्स को उनके पूरे हफ्ते का लेखा-जोखा देते हैं, लेकिन इस हफ्ते वह कई कंटेस्टेंट्स को बेनकाब करते नजर आए। पहले तो सुपरस्टार ने तान्या मित्तल की उस प्लानिंग का खुलासा किया, जिसमें वह अमाल मलिक को नॉमिनेट करना चाहती थीं, लेकिन बिग बॉस ने गेम पलट दिया। इसके बाद सलमान खान ने नीलम गिरि और फरहाना भट्ट को निशाने पर लिया और खूब फटकार लगाई। अब शो के नए प्रोमो से पता चलता है कि शो कि अब अभिषेक बजाज के गेम की पोल-पट्टी खुलने वाली है और वो भी उनकी सबसे अच्छी दोस्त अशनूर कौर के सामने।

सलमान खान खोलेंगे अभिषेक बजाज के गेम की पोल

हाल ही में मेकर्स ने शो का नया प्रोमो वीडियो जारी किया, जिसमें सलमान खान अभिषेक बजाज को निशाने पर लेते नजर आ रहे हैं। पहले तो वह उनकी तान्या मित्तल पर लगाए आरोपों को लेकर आलोचना करते हैं। अभिषेक पिछले दिनों ये कहते नजर आए थे कि तान्या उनके साथ फ्लर्ट करने की कोशिश कर रही हैं। इसके बाद उन्होने अशनूर को रियेलिटी चेक दिया और बताया कि कैसे उनका गेम अभिषेक बजाज के चलते ओवरशैडो हो गया है और वह खुलकर सामने नहीं आ पा रही हैं।

अभिषेक बजाज के बगल से उठकर चलती बनीं अशनूर कौर

सामने आए प्रोमो वीडियो में सलमान खान, अभिषेक बजाज से कहते हैं कि वह बहुत यूनीक हैं और अशनूर इस स्थिति के लिए जिम्मेदार हैं, क्योंकि वह उनकी शैडो में रहती हैं। अभिषेक छा गए और वह दबकर रह गईं। सलमान कहते हैं- 'अभिषेक, यूनीक पर्सनालिटी हो भाई। अशनूर, इस स्थिति के लिए आप ही जिम्मेदार हो। आप इनके साथ इतनी शैडो में रही हो कि अभिषेक छा गया और आप दब गईं। तान्या तो डेफिनेटली फुल फ्लर्ट करना चाहती है भाई... तो कॉम्प्लीमेंट लेते समय इन्होंने कॉम्प्लीमेंट ले लिया और बाद में इसे फ्लर्टिंग का नाम दे दिया। यहां पर किसी का कैरेक्टर असेसनेशन हो रहा है। ये जो हंसी की आड़ में आपका पूरा गेम खा गए हैं ना अशनूर, कहीं ज्यादा देर ना हो जाए।' जब सलमान ये बोल रहे होते हैं, अशनूर उठकर जाने लगती हैं।

अभिषेक ने तान्या को लेकर कही थी ये बात

बता दें, बीते दिनों अभिषेक, घरवालों से तान्या का बारे में बात करते नजर आए थे। इस दौरान उन्होंने कहा था कि तान्या अकेले में उनसे बात करने की कोशिश करती हैं और कहती हैं कि वो बहुत हैंडसम हैं। इतना ही नहीं, अभिषेक ने तान्या को लेकर ये भी कहा कि वह उन्हें जान-बूझकर छूकर बात करती हैं। इसके बाद तान्या की दोस्त नीलम और अन्य घरवाले उनका मजाक उड़ाते नजर आए थे। अब वीकेंड का वार में सलमान खान इसी मुद्दे को उठाते नजर आएंगे।

ये भी पढ़ेंः 20 करोड़ में बनी फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर झटके 200 करोड़ और जीते 10 अवॉर्ड, 2024 में किया था बड़ा धमाका

पहाड़िया ब्रदर्स की गर्लफ्रेंड्स का झिंगाट डांस, जाह्नवी संग झूमीं तारा, फैन बोले- देवरानी-जेठानी का स्वैग तो देखो

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। TV News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement