1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss फेम आरती सिंह ने गुपचुप रचाई शादी? कंगना रनौत के अंदाज में दुल्हे संग दिया पोज

Bigg Boss फेम आरती सिंह ने गुपचुप रचाई शादी? कंगना रनौत के अंदाज में दुल्हे संग दिया पोज

 Published : Feb 03, 2023 04:45 pm IST,  Updated : Feb 03, 2023 04:45 pm IST

Govinda's Niece Marriage: 'बिग बॉस' की एक्स कंटेस्टेंट आरती सिंह और 'बिग बॉस' के ही एक्स कंटेस्टेंट राजीव अदातिया का एक मैरिज वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

Arti Singh and Rajeev Adatia Marriage- India TV Hindi
Arti Singh and Rajeev Adatia Marriage Image Source : INSTAGRAM_AARTISINGH

Arti Singh and Rajeev Adatia Marriage: 'बिग बॉस' की एक्स कंटेस्टेंट, कृष्णा अभिषेक की बहन और गोविंदा की भांजी आरती सिंह अचानक सुर्खियों में छाई हैं, इसकी वजह है कि एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह दुल्हन के अवतार में नजर आ रही हैं। उनके दूल्हे के रूप में भी एक फेसम टीवी एक्टर नजर आ रहे हैं। साथ ही स्टेज पर शादी के जोड़े में दोनों की नोंक-झोंक भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। इस वीडियो के सामने आते ही लोग दोनों सेलेब्स को शादी की बधाई दे रहे हैं। 

चौंका दिया आरती ने 

जहां एक ओर बी टाउन में लोगों को इन दिनों सिद्धार्थ-कियारा की शादी का इंतजार है वहीं अचानक से दो टीवी सेलेब्स ने अपनी शादी की वीडियो शेयर करके सबको चौंका दिया है। इस वीडियो में दुल्हन हैं आरती सिंह तो उनके  दूल्हे हैं राजीव अदातिया। अब अचानक से बिना किसी डेटिंग की खबरों के इनकी शादी का वीडियो देखकर किसी को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है। लेकिन जैसे ही लोगों ने वीडियो का कैप्शन पढ़ा मामला साफ हो गया।  

Nawazuddin Siddiqui की पत्नी ने की शिकायत, अपने ही घर में बाथरूम यूज करने पर है पाबंदी! एक्टर को कोर्ट ने भेजा नोटिस

कंगना रनौत का स्टाइल किया कॉपी

आपको बता दें यह राजीव और आरती की शादी का वीडियो नहीं है, बल्कि इन दोनों ने अपने फैंस के साथ एक मजाक किया है। उन्होंने एक वेडिंग फोटोशूट कराया है। इस शूट में दोनों ने 'तनु वेड्स मनु 2' वाले लुक को कैरी किया है। इसी फोटोशूट से जुड़ा एक वीडियो आरती और राजीव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में आरती और राजीव फिल्म के गाने ‘घणी बावरी हो गई।।’ पर नाचते दिख रहे हैं। कैप्शन में आरती ने लिखा है, 'तनु वेड्स मनु 2.0, कैलेंडर 2023 के लिए।' 

Youtuber अरमान मलिक ने कर ली तीसरी शादी? दोनों प्रेग्नेंट बीवियों ने कर दिया बवाल, देखें VIDEO

Almost Pyaar with DJ Mohabbat Review: अनुराग कश्यप की फिल्म में विक्की कौशल का डीजे वाला स्वैग, जानिए कैसी है ये लवस्टोरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन