1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'ये मेरा आखिरी वीडियो है', मां-बाप के टॉर्चर से टूटे Bigg Boss फेम अनुराग डोभाल, की सुसाइड की कोशिश, रोते हुए सुनाई पूरी दास्तां

'ये मेरा आखिरी वीडियो है', मां-बाप के टॉर्चर से टूटे Bigg Boss फेम अनुराग डोभाल, की सुसाइड की कोशिश, रोते हुए सुनाई पूरी दास्तां

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Mar 05, 2026 11:20 am IST,  Updated : Mar 05, 2026 01:52 pm IST

'बिग बॉस' में नजर आ चुके फेमस यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने हाल ही में एक वीडियो बनाकर अपना हाल-ए-दिल बयां किया है। उन्होंने बताया कि वो अपने माता-पिता और परिवार के बाकी सदस्यों के टर्चर से काफी निराश हैं।

Anurag Dobhal - India TV Hindi
अनुराग डोभाल। Image Source : ANURAG DOBHAL YOUTUBE

यूट्यूबर और 'बिग बॉस 17' फेम अनुराग डोभाल, जिन्हें दुनिया UK07 राइडर के नाम से जानती है ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो साझा किया है जिसने उनके प्रशंसकों और इंटरनेट जगत को झकझोर कर रख दिया है। इंस्टाग्राम पर एक परेशान करने वाला नोट पोस्ट करने के बाद अनुराग ने दो घंटे लंबा एक व्लॉग जारी किया, जिसे उन्होंने अपना आखिरी वीडियो बताया है। इस वीडियो में उन्होंने अपने ही परिवार पर मानसिक प्रताड़ना और गंभीर शोषण के आरोप लगाए हैं। बता दें, अनुराग और रितिका ने पिछले साल मई 2025 में शादी की थी और सितंबर 2025 में अपनी पहली प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। फिलहाल उनके इस वीडियो ने उनके लाखों प्रशंसकों को उनकी सुरक्षा को लेकर गहरे असमंजस और चिंता में डाल दिया है।

परिवार पर प्रताड़ना और YouTube छोड़ने का फैसला

वीडियो की शुरुआत में अनुराग बेहद भावुक नजर आए और उन्होंने घोषणा की कि वह हमेशा के लिए YouTube छोड़ रहे हैं। फूट-फूट कर रोते हुए उन्होंने अपनी मानसिक स्थिति को बयां किया और कहा, 'पिछले कुछ महीनों में मेरी जिंदगी इतनी बदल गई है कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि ज़िंदगी ऐसे पटक के छोड़ देगी।ट उन्होंने अपनी इस हालत के लिए सीधे तौर पर अपने माता-पिता, भाई कलाम और बहन श्रेया को जिम्मेदार ठहराया है। अनुराग ने अपने संघर्षपूर्ण अतीत को याद करते हुए बताया कि 14 साल की उम्र में उन्हें ब्रेन ट्यूमर का पता चला था, जिसके बाद उन्होंने पढ़ाई के दबाव और परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए ट्यूशन तक पढ़ाया, लेकिन बदले में उन्हें केवल दुख मिला।

शादी का विवाद और माता-पिता के साथ अनबन

अनुराग ने अपनी पत्नी रितिका के साथ अपने रिश्ते और शादी के दौरान हुए विवादों का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि यह एक इंटर-कास्ट मैरिज (अंतरजातीय विवाह) थी, जिसे उनके परिवार ने कभी स्वीकार नहीं किया। उनके अनुसार शादी से छह दिन पहले उनके माता-पिता ने आने से मना कर दिया, जिससे उन्हें पूरी सेरेमनी अकेले ही मैनेज करनी पड़ी। अनुराग ने आरोप लगाया कि उन्हें सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया और कहा, 'मेरे से हाथ जुड़वाएंगे, पैर पढ़ाएंगे। मुझसे सॉरी बुला लिया गया सारे रिश्तेदारों के सामने। पापा और मम्मी ने इस लेवल तक टॉर्चर किया कि बोला कि ना हम खुश रहेंगे ना तुझे खुश रहने देंगे।' उन्होंने आगे दावा किया कि इसी प्रताड़ना के चलते उन्होंने आत्महत्या का प्रयास भी किया था।

धोखाधड़ी और संपत्ति छीनने का आरोप

अपनी आपबीती सुनाते हुए अनुराग ने अपने भाई कलाम पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि उनके भाई ने उन्हें सोशल मीडिया पर एक्सपोज करने की धमकी देकर उनसे सब कुछ छीन लिया है, जिसमें उनकी मेहनत से बनाई गई प्रॉपर्टी, पैसे और यहां तक कि उनके पालतू कुत्ते भी शामिल हैं। अनुराग ने बेहद चिंताजनक स्थिति में बताया कि वह गहरे डिप्रेशन में हैं, पिछले पांच दिनों से उन्होंने कुछ नहीं खाया है और उनका दिमाग अब काम करना बंद कर चुका है। उन्होंने वीडियो में कुछ सबूत जोड़ने का भी दावा किया है।

पत्नी रितिका और बच्चे के नाम अंतिम संदेश

वीडियो के अंत में अनुराग ने खुलासा किया कि उनकी पत्नी रितिका भी अब उनका साथ छोड़ चुकी हैं, जिसका कारण उन्होंने दूसरों के द्वारा उन्हें मैनिपुलेट करना बताया। उन्होंने रितिका और अपने परिवार के लिए एक भावुक हिंदी संदेश लिखा, 'मेरे जाने के बाद, श्रेया, मम्मी-पापर बहुत कुछ कह सकते हैं या झूठ भी बोल सकते हैं, लेकिन मैं गलत नहीं था। रितिका, बहुत से लोगों ने तुम पर असर डाला और तुमसे झूठ बोला, लेकिन मैंने हमेशा तुमसे प्यार किया और तुम्हारे लिए सब कुछ किया। लेकिन, तुमने दूसरों पर भरोसा किया, उनकी बातों पर यकीन किया, गलत फैसले लिए और मुझे छोड़ दिया। मैं अपने बच्चे से प्यार करता था, और वही मेरी एकमात्र उम्मीद थी। काश तुमने मुझ पर भरोसा किया होता। काश तुमने दूसरे लोगों पर भरोसा न किया होता। काश तुम मेरे साथ खड़ी होतीं। तुम्हें कई ऐसे लोगों ने मैनिपुलेट किया जो सच में किसी के प्रति लॉयल नहीं थे। मेरे जाने के बाद, कम से कम मेरे और मेरे बच्चे के लिए स्टैंड लो और सच बोलो। मैं कभी तुम्हें गलत साबित नहीं करना चाहता था, लेकिन मेरे जाने के बाद, प्लीज़ खड़े हो जाओ और हमारी इज्ज़त के लिए लड़ो।'

ये भी पढ़ें: Dhurandhar 2 के ट्रेलर पर लगा 'ग्रहण', बदली गई रिलीज डेट, अब कब आएगी रणवीर सिंह की फिल्म की ग्रैंड झलक?

Haiwaan में होगा कूट-कूट कर सस्पेंस, जज की हत्या के बीच खलनायक बनकर अक्षय करेंगे सैफ की जिंदगी में तांडव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन