1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बिग बॉस विनर के एक्स बॉयफ्रेंड ने सोशल मीडिया पर मांगी खानदानी ज्वैलरी, एक्ट्रेस ने दिया ऐसा जवाब

बिग बॉस विनर के एक्स बॉयफ्रेंड ने सोशल मीडिया पर मांगी खानदानी ज्वैलरी, एक्ट्रेस ने दिया ऐसा जवाब

 Published : Feb 24, 2023 08:25 am IST,  Updated : Feb 24, 2023 08:25 am IST

एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद के ब्रेकअप ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। जिसके बाद दिव्या ने ऑन्त्रप्रिन्यॉर अपूर्व पडगांवकर से सगाई कर ली। लेकिन अचानक से दोनों के बीच एक नया विवाद सामने आया है।

Divya Agrawal- India TV Hindi
Divya Agrawal Image Source : TWITTER_DIVYAAGRAWAL

Divya Aggarwal and Varun Sood: दो प्यार करने वालों का अलग होना या उनमें किसी वजह से ब्रेकअप हो जाना हमेशा ही दुख देता है। भले ही लोग अपनी जिंदगी में आगे बढ़ जाएं लेकिन कई बार पुराने रिश्ते बार-बार सामने आते हैं। कई बार लोग इस सिचुएशन को मैनेज कर लेते हैं तो कई बार बात इतनी बढ़ जाती है कि दुनिया उस पर चर्चा करने लगती है। कुछ ऐसा ही इन दिनों एक सेलेब्रिटी एक्स कपल दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद के बीच हुआ है। सोशल मीडिया पर वरुण की दी खानदानी ज्वैलरी की बात सामने आई। जिसके बाद दिव्या ने भी उन्हें सबके सामने जवाब दिया। 

दिव्या और वरुण ने चुने थे अलग रास्ते 

सेलेब्रिटी कपल दिव्या और वरुण के बीच जब ब्रेकअप हुआ तब इनके साथ इनके फैंस भी काफी दुखी हुए थे। इन दोनों के लिए भी रिश्ते से आगे बढ़ना आसान नहीं था। इसलिए दिव्या ने खुद को काम में बिजी कर लिया और वरुण सूद ने अपने घर दिल्ली वापस लौटने का फैसला लिया। तब से अब तक वह दिल्ली में ही हैं। लेकिन अब लंबे समय के बाद दोनों के बीच हुई एक बातचीत सोशल मीडिया पर छाई हुई है। 

फैंस के संग सवाल-जवाब सेशन में हुआ पंगा 

दरअसल, वरुण सूद ने ट्विटर पर फैंस के साथ एक सवाल- जवाब सेशन रखा। इस सेशन में वरुण के एक फैन ने पुराने जख्म कुरेदते हुए उनसे कुछ सवाल किए। फैन ने पूछा कि क्या आपने, दिव्या को चीट किया है? आप दोनों का ब्रेकअप कैसे हुआ? जिसके जवाब में वरुण ने बताया कि मैंने चीट नहीं किया। लेकिन इस बीतचीत में वरुण की बहन बीच में आ गईं और बोलीं कि दिव्या ने अबतक उनकी 'खानदानी ज्वैलरी' नहीं लौटाई है। लेकिन थोड़ी देर के बाद वरुण की बहन ने ये सारे ट्वीट्स डिलीट कर दिए। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। ये बात वायरल हो गई थी और दिव्या अग्रवाल के फैन उन्हें टैग करके सवाल पूछ रहे थे। 

दिव्या ने दिया ये जवाब 

इसक बाद जब कई ट्वीट में दिव्या को टैग किया जा रहा था तो उन्होंने सामने आकर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मैं बहुत जल्द इस बारे में बात करूंगी। वरुण के एक फैन ने दिव्या पर वार करते हुए कहा कि तुम सिर्फ अटेंशन पाना चाहती हो। जिसके जवाब में दिव्या ने कहा, 'हां, मैं उससे अटेंशन चाहती थी, नहीं मिली, इसलिए छोड़ दिया।' इतना ही नहीं दिव्या ने ण की बहन के 'खानदानी ज्वैलरी' वाले इल्जाम का भी जवाब दिया। उन्होंने लिखा, 'OMG, केवल यही नहीं, सब ले लो। वैसे भी यह बात देने-लेने की है। पर क्या तुम लोग इसके बारे में बात करना बंद करोगे, क्योंकि कुछ न्यूज पोर्ट्ल्स पर तुम्हें अटेंशन मिल रही है। 

श्रीदेवी की याद में भावुक हुए बोनी कपूर, 5वीं पुण्यतिथि से पहले शेयर की Unseen Photo

लोगों ने की तारीफ

इसके बाद दिव्या ने अपने हाथ पर ज्वैलरी रखकर एक तस्वीर शेयर की और लिखा कि मैं जूलरी वापस कर रही हूं। इसके बाद उन्होंने बात को अच्छे से खत्म करते हुए एक और पोस्ट किया जिसमें उन्होंने चॉकलेट की तस्वीर शेयर की और लिखा, 'ज्वैलरी वापस जरूर कर रही हूं, पर किसेस के साथ।' दिव्या का ये तरीका लोगों को पसंद आ रहा है। 

अक्षय कुमार का बड़ा ऐलान, जल्द ही कनाडा का पासपोर्ट छोड़कर बनेंगे भारतीय नागरिक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन