1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 16 में हाथापाई पर उतरे कंटेस्टेंट्स, शिव ठाकरे ने शालीन भनोट पर किया हमला

Bigg Boss 16 में हाथापाई पर उतरे कंटेस्टेंट्स, शिव ठाकरे ने शालीन भनोट पर किया हमला

 Published : Nov 18, 2022 05:29 pm IST,  Updated : Nov 18, 2022 08:18 pm IST

Bigg Boss 16 में इन दिनों हर एपिसोड में कोई हंगामा देखने को मिल रहा है। बीते दिन शालीन भनोट, एमसी स्टेन और शिव के बीच खूब झगड़ा हुआ जो आज के एपिसोड तक खिंचने वाला है।

Shalin Bhanot, Bigg Boss 16, Shiv Thackeray- India TV Hindi
Shalin Bhanot, Bigg Boss 16, Shiv Thackeray Image Source : COLORESTV

Bigg Boss 16: सलमान खान के मोस्ट कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो का मिजाज इस बार कुछ ज्यादा ही खतरनाक होता जा रह है। जहां अब तक कई बार कंटेस्टेंट्स के बीच जुबानी लड़ाई हो चुकी थी। वहीं अब यहां सदस्य हाथापाई से भी बाज नहीं आ रहे। 'बिग बॉस 16' में शिव ठाकरे के साथ अर्चना गौतम की फिजिकल फाइट के ठीक एक हफ्ते बाद शो में शालीन भनोट, एमसी स्टेन और शिव के साथ एक और घटना घटी, जो कि फिजिकल फाइट में बदल गई। 

एमसी स्टेन और शालीन में हुई बहस 

हाल ही के एक एपिसोड में टीना दत्ता का पैर फिसल गया और उनको चोट लग गई। शालिन उसके पास दौड़े और मदद करने की कोशिश की। हालांकि, टीना दर्द में थी इसीलिए टीना ने शालीन को अपना पैर छोड़ने के लिए कहा। एमसी स्टेन ने शालीन से कहा कि, अगर वह सहज नहीं है और दर्द महसूस कर रही है, तो वह डॉक्टर को उसका ठीक से इलाज करने दे सकते हैं।

दोनों के बीच में कूदे शिव 

लेकिन शालीन ने जोर दिया और यह कहते हुए जारी रखा कि वह जानता है कि इस तरह की चोट से कैसे निपटना है। इससे स्टेन को गुस्सा आ गया और वह उसे गाली देते हुए चला गया। शालीन भी अपना आपा खो बैठे और उन्होंने रैपर के परिवार के बारे में खुलकर बातें कीं। इसके बाद गाली गलौच के बाद लड़ाई इतनी बढ़ गई कि स्टेन दौड़ता हुए शालीन की ओर आए। हालांकि, शालीन ने स्टेन को कस कर पकड़ रखा था और शिव ने हस्तक्षेप किया।

शालीन ने पकड़ा शिव का चेहरा और गर्दन 

जल्द ही शिव को शालिन को उसके चेहरे और गर्दन से पकड़ते हुए देखा गया और उसे स्टेन को छोड़ने के लिए कहा। निमृत कौर अहलूवालिया और सुम्बुल तौकीर खान भी इसमें कूद पड़े और एमसी स्टेन को आगे फिजिकल होने से रोक दिया।

क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! फिल्म '83' के बाद अब 2007 के टी20 वर्ल्ड कप पर आएगी वेबसीरीज

Drishyam 2 Review: सीट से उठने नहीं देगा फिल्म का क्लाइमैक्स, 'दृश्यम 2' देखने से पहले जानें रिव्यू

TMKOC: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के सेट पर बुरी तरह घायल हुए 'बापूजी' Amit Bhatt, डॉक्टरों ने दी ये सलाह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन