1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'इतना काला कैसे है?' इसीलिए सेलिब्रिटीज अपने बच्चों का चेहरा नहीं दिखाते, एक्ट्रेस की फोटो पर यूजर्स के गलीच कमेंट्स का पोस्टमार्टम

'इतना काला कैसे है?' इसीलिए सेलिब्रिटीज अपने बच्चों का चेहरा नहीं दिखाते, एक्ट्रेस की फोटो पर यूजर्स के गलीच कमेंट्स का पोस्टमार्टम

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Jul 27, 2025 07:51 pm IST,  Updated : Jul 27, 2025 08:37 pm IST

देवोलीना भट्टाचार्जी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर बेटे की तस्वीर शेयर की है। लेकिन कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इस तस्वीर पर उनके बेटे पर रंगभेद से भरे भद्दे कमेंट्स किए हैं।

devoleena Bhattacharjee- India TV Hindi
देवोलीना भट्टाचार्जी Image Source : INSTAGRAM@DEVOLEENA

टीवी की दुनिया की स्टार एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने 3 साल पहले 14 दिसंबर 2022 को अपने जिम ट्रेनर शाहनवाज शेख से शादी रचाई थी। दूसरे धर्म में शादी को लेकर देवोलीना को जमकर ट्रोल भी किया गया था। लेकिन देवोलीना ने भी कभी ट्रोलर्स को सीरियस नहीं लिया और ट्रोलर्स को भी अक्सर ही फटकारती नजर आईं। अब बीते दिनों मां बनीं देवोलीना ने अपने बेटे की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों को देख कुछ लोगों ने गलीच कमेंट्स की झड़ी लगा दी है। लोगों ने देवोलीना के नन्हे बेटे पर रंगभेद के भद्दे कमेंट्स करते हुए उसे काला तक बताया है। 

यूजर्स ने किए गलीच कमेंट्स

बता दें कि देवोलीना ने 18 दिसंबर 2024 को अपने बेटे को जन्म दिया था। जिसकी जानकारी देवोलीना ने अपने इंस्टाग्राम पर फैन्स के साथ शेयर की थी। अब देवोलीना ने हाल ही में अपने बेटे के साथ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें उनके बेटे का चेहरा भी दिख रहा है। नन्हे बेटे का कॉम्पलेक्शन डार्क है क्योंकि उसके पिता का स्किन टोन भी वैसा ही है। लेकिन फैन्स को ये बात पसंद नहीं आई और देवोलीना को भी ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने तो मर्यादा की सारी सीमाएं तोड़ते हुए यहां तक कह दिया कि अगर अपने पति से शादी नहीं करती तो बच्चे भी गोरे होते। लेकिन इस तरह के घिनौने और घटिया कमेंट्स के बीच कुछ लोगों ने सकारात्मक बातें भी कहीं और बच्चे को क्यूट बताया। एक यूजर ने बेबी को देखते हुए कहा कि ये बच्चा बहुत प्यारा है इसे ईश्वर इसे बुरी नजर से बचाए। 

प्यार के लिए गिराई धर्म की दीवार

बता दें कि देवोलीना भट्टाचार्जी टीवी की दुनिया में काफी पॉपुलर हैं और कई सुपरहिट सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। देवोलीना ने टीवी की दुनिया का फेमस किरदार गोपी बहु के तौर पर पहचान बनाई थी। इस किरदार से आज भी देवोलीना को पहचाना जाता है। देवोलीना ने अपने जिम ट्रेनर रहे शाहनवाज शेख से 2022 में शादी रचाई थी। शादी से पहले दोनों कुछ समय तक रिलेशनशिप में रहे थे। दोनों की मुलाकात ट्रेनिंग के दौरान हुई थी और यहीं से दोनों की दोस्ती हुई। दोस्ती प्यार में बदली और दोनों ने शादी रचा ली। अपने प्यार के लिए देवोलीना ने दूसरे धर्म में शादी रचाई थी। जिसके लिए उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया था। लेकिन देवोलीना ने कभी भी इन ट्रोलर्स को सीरियस नहीं लिया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन