1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. क्या पारस छाबड़ा ने की थी शेफाली जरीवाला की मौत की भविष्यवाणी? वायरल हो रहा एक्टर का बयान

क्या पारस छाबड़ा ने की थी शेफाली जरीवाला की मौत की भविष्यवाणी? वायरल हो रहा एक्टर का बयान

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Jun 28, 2025 05:36 pm IST,  Updated : Jun 28, 2025 06:02 pm IST

शेफाली जरीवाला की 42 साल की उम्र में अचानक मौत ने इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है। 27 जून को उन्हें अंधेरी स्थित उनके घर पर मृत पाया गया था। मौत के बाद, कांटा लगा गर्ल का पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट का एक पुराना वीडियो फिर से सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस की मौत की भविष्यवाणी की गई थी।

Shefali Jariwala- India TV Hindi
क्या पारस छाबड़ा ने की थी शेफाली की मौत की भविष्यवाणी? Image Source : INSTAGRAM

शेफाली जरीवाला के 42 साल की उम्र में अचानक निधन से पूरी इंडस्ट्री सदमे में है। शुक्रवार (27 जून) को उनकी मौत हो गई। मुंबई पुलिस के अनुसार, शेफाली के सीने में बीती देर रात दर्द उठा, जिसके बाद उनके पति पराग त्यागी उन्हें बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर्स ने शेफाली को मृत घोषित कर दिया है। लेकिन, एक्ट्रेस की मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस बीच, पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने उनकी कुंडली के आधार पर उनकी 'अचानक मौत' का संकेत दिया था। शेफाली जरीवाला की मौत की भविष्यवाणी सुन नेटिजन्स भी हैरान रह गए थे।

शेफाली की मौत को लेकर पारस छाबड़ा की भविष्यवाणी

अगस्त 2024 में, शेफाली पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट, आबरा का डाबरा शो में दिखाई दी थी। दोनों इससे पहले रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' में साथ दिखाई दिए थे। एपिसोड के दौरान, पारस ने उनकी कुंडली के बारे में एक चौंकाने वाला ज्योतिषीय खुलासा किया था और कहा, 'आपके 8वें घर में चंद्र, बुद्ध और केतु बैठे हुए हैं। चंद्र और केतु का संयोजन सबसे बुरा होता है। 8वां घर हानि, अचानक मृत्यु, छिपे हुए रहस्य, प्रसिद्धि खोने से संबंधित चीजों का भी संकेत देता है। आपके लिए चंद्र और केतु का बुरा तो है ही और साथ में बैठ गया है बुद्ध। यह चिंता और तंत्रिका संबंधी समस्याओं को इंगित करता है।

पारस छाबड़ा और शेफाली जरीवाला का रिश्ता

पॉडकास्ट में शेफाली ने खुलासा किया था कि वह मिर्गी से पीड़ित थी। उन्होंने बताया कि उन्हें पहली बार मिर्गी का दौरा 15 साल की उम्र में पड़ा था, जब वह दसवीं कक्षा में थीं। हालांकि, निरंतर चिकित्सा उपचार और जीवनशैली में कुछ बदलावों के साथ उनकी स्थिति में सुधार हुआ। बता दें कि पारस जरीवाला के पति पराग त्यागी के भी करीबी दोस्त हैं और बिग बॉस 13 में अक्सर उन्हें 'भाभी' कहकर बुलाते थे। शेफाली की मौत की खबर आने के बाद, पारस ने उनके निधन पर शोक जताने के लिए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा, 'किसकी जिंदगी कितनी लिखी है, कोई नहीं जानता। ओम शांति।'

कैसे मशहूर हुई थी शेफाली

शेफाली ने म्यूजिक वीडियो 'कांटा लगा' से नेम फेम कमाया था, जिसने उन्हें कांटा लगा गर्ल का खिताब दिलाया। इसके अलावा, शेफाली को 2004 की फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' में भी एक स्पेशल रोल में देखा गया था, जिसमें सलमान खान, अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन