1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. सलमान खान संग किया था फिल्मों में डेब्यू, लेकिन टीवी की दुनिया के सुपरस्टार बने एक्टर, आज जन्मदिन पर जानते हैं कहानी

सलमान खान संग किया था फिल्मों में डेब्यू, लेकिन टीवी की दुनिया के सुपरस्टार बने एक्टर, आज जन्मदिन पर जानते हैं कहानी

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : May 26, 2026 06:00 am IST,  Updated : May 26, 2026 06:00 am IST

दिलीप जोशी का आज जन्मदिन है और इस खास मौके पर फैन्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी है। दिलीप ने सलमान खान की फिल्म मैंने प्यार किया से अपने करियर की शुरुआत की थी।

Dilip Joshi- India TV Hindi
दिलीप जोशी Image Source : IMAGE SOURCE-INSTAGRAM@DILIPJOSHI

टीवी की दुनिया के सुपरस्टार दिलीप डोशी आज अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर फिल्मी दुनिया के सितारों समेत तमाम फैन्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी है। टीवी की दुनिया का पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में जेठालाल के किरदार के लिए उन्हें घर घर में पहचाना जाता है। लेकिन कम ही लाग जानते हैं कि दिलीप जोशी ने फिल्मों में सलमान खान संग डेब्यू किया था। साथ ही दर्जनों फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया और टीवी की दुनिया में अपनी पहचान हासिल की। आज जन्मदिन के मौके पर हम जानते हैं दिलीप जोशी की जिंदगी की कहानी। 

12वीं में फेल हो गए थे दिलीप

'हम आपके हैं कौन', ‘वन टू का फोर’, ‘हमराज’, ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’, ‘खिलाड़ी 420’ जैस कमाल की फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुके दिलीप जोशी का जन्म आज ही के दिन 1968 में गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। दिलीप बचपन से ही पढ़ाई में कमजोर थे लेकिन कला के प्रति उनका गहरा झुकाव रहा है। स्कूल के दिनों से ही प्ले और नाटक किया करते थे। इसी सिलसिले में 12वीं कक्षा में एक बार दिलीप फेल भी हो गए थे। हालांकि बाद में उन्होंने 12वीं पास की और बीकॉम कॉलेज में एडमीशन ले लिया। दिलीप ने अपने कॉलेज के दौरान खूब थियेटर किया पहचान बनाई। 12 साल की उम्र से ही दिलीप ने थियेटर करना शुरू कर दिया था। 

सलमान खान संग किया डेब्यू

बता दें कि दिलीप जोशी ने साल 1989 में रिलीज हुई फिल्म 'मैंने प्यार किया' से डेब्यू किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी और लोगों को खूब पसंद आई थी। इसी फिल्म ने सलमान खान को भी बॉलीवुड का स्टार बनाया था। इसके बाद दिलीप ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया। लेकिन दिलीप को सबसे ज्यादा पहचान दिलाई टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने जो कई साल से लगातार लोगों का पसंदीदा बना हुआ है। इस सीरियल में दिलीप ने जेठालाल नाम के एक व्यापारी का किरादर निभाया है जो इलैक्ट्रोनिक्स की दुकान चलाता है। इस पूरे सीरियल में सबसे ज्यादा दिलीप के किरदार को ही प्यार मिलता है। आज भी दिलीप को उनके इस किरदार के लिए घर-घर में पहचान मिली है। 

ये भी पढ़ें- अक्षय कुमार संग काम करने पर क्या बोलीं भोजपुरी हीरोइन? गाने ने रिलीज होते ही मचाया धमाल

मुख्यमंत्री विजय ने फिल्मों के रिलीज पर लिया अहम फैसला, हर दिन चलाने होंगे 5 शो, 1 हफ्ते तक का मिलेगा समय

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन