1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. दीपिका कक्कड़ के अलावा इन 5 TV सितारों को भी हुआ है खतरनाक कैंसर, एक की तो चली गई जान, 3 की जंग जारी

दीपिका कक्कड़ के अलावा इन 5 TV सितारों को भी हुआ है खतरनाक कैंसर, एक की तो चली गई जान, 3 की जंग जारी

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jun 04, 2025 01:26 pm IST,  Updated : Jun 04, 2025 01:26 pm IST

टीवी की दुनिया की चकाचौंध के बीच कई सितारे कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। दीपिका कक्कड़ का नाम हाल ही में इस लिस्ट में जुड़ा है। एक्ट्रेस के अलावा 5 और सितारें हैं जो इसे झेल रहे हैं। 1 एक्टर की तो जान भी चली गई।

Dipika kakar - India TV Hindi
दीपिका कक्कड़। Image Source : INSTAGRAM

टेलीविजन की दुनिया में जहां ग्लैमर, शोहरत और सफलता की चकाचौंध होती है, वहीं इसके पीछे कई ऐसे दर्दनाक किस्से भी छिपे हैं जिनसे कलाकार निजी तौर पर जूझते हैं। इन दिनों टीवी इंडस्ट्री के कुछ जाने-माने चेहरे गंभीर बीमारियों, खासकर कैंसर से जूझ रहे हैं। हाल ही में ‘ससुराल सिमर का’ फेम दीपिका कक्कड़ के स्टेज 2 लिवर कैंसर से पीड़ित होने की खबर ने फैन्स को चौंका दिया। लेकिन वह अकेली नहीं हैं और भी कई सितारे हैं जो जिंदगी और मौत की जंग में शामिल हैं। इन सितारों में कई नामी एक्टर्स का नाम शामिल है, जो घर-घर में मशहूर हुए हैं।

हिना खान

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। उन्होंने अपनी बीमारी को लेकर शुरू से ही पारदर्शिता बरती है और कैंसर से जुड़ी अपनी हर चुनौती को फैंस के साथ साझा किया है। कीमोथेरेपी, बालों का शेव कराना, मानसिक और शारीरिक दर्द, हिना हर मोर्चे पर मजबूती से डटी हुई हैं। उनकी सकारात्मक सोच और मजबूत इच्छाशक्ति लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बन चुकी है।

hina khan
Image Source : INSTAGRAMहिना खान।

रोजलिन खान

मॉडल और एक्ट्रेस रोजलिन खान स्टेज 4 कैंसर की भयावह स्थिति से गुजर चुकी हैं लेकिन अब वह एक कैंसर सर्वाइवर हैं। हाल ही में नेशनल कैंसर सर्वाइवर्स डे पर उन्होंने अपनी कहानी साझा करते हुए बताया कि इस बीमारी ने उनकी जिंदगी को एक नया नजरिया दिया है। हालांकि उनका इलाज अब भी जारी है और सेहत संबंधी परेशानियां बनी हुई हैं, फिर भी वह सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ रही हैं।

छवि मित्तल

टीवी एक्ट्रेस और यूट्यूबर छवि मित्तल ने साल 2022 में ब्रेस्ट कैंसर की शुरुआती स्टेज में पहचान होने के बाद सर्जरी और रेडिएशन थेरेपी करवाई। उन्होंने अपनी पूरी जर्नी सोशल मीडिया पर साझा की, जिससे कई लोगों को हिम्मत और प्रेरणा मिली। हालांकि अब वह कैंसर फ्री हैं, लेकिन अभी भी हार्मोन थेरेपी से गुजर रही हैं, जिसके साइड इफेक्ट्स के साथ उन्हें लगातार लड़ना पड़ रहा है।

विभु राघव

‘निशा और उसके कजिन’ जैसे शो में नजर आए एक्टर विभु राघव को स्टेज 4 कोलन कैंसर था। उनकी हालत बेहद गंभीर थी और इलाज के लिए उन्हें आर्थिक सहायता की भी जरूरत पड़ी थी। उनके साथी कलाकारों ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से मदद की अपील की थी। दुख की बात है कि विभु अब हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन कैंसर के खिलाफ उनका संघर्ष सभी को गहराई से छू गया।

Vibhu Raghave
Image Source : INSTAGRAMविभु राघव।

शगुफ्ता अली

टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की सीनियर एक्ट्रेस शगुफ्ता अली भी कैंसर से लंबी लड़ाई लड़ चुकी हैं। लगभग दो दशक पहले उन्हें एडवांस स्टेज का कैंसर हुआ था। इलाज के दौरान उन्हें न सिर्फ शारीरिक बल्कि आर्थिक रूप से भी काफी संघर्ष करना पड़ा था। लेकिन उनकी हिम्मत और जीवटता ने उन्हें इस बीमारी से बाहर निकालने में मदद की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन