1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Dipika Kakar ने बताया बेटे का नाम, जानिए क्या है इस मुस्लिम नाम का मतलब

Dipika Kakar ने बताया बेटे का नाम, जानिए क्या है इस मुस्लिम नाम का मतलब

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Jul 16, 2023 04:33 pm IST,  Updated : Jul 16, 2023 04:33 pm IST

टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ हाल में ही मां बनी हैं। एक्ट्रेस ने अपने बेबी बॉय का नाम अब लोगों के साथ साझा किया है। फैंस को बहुत दिनों से नाम जानने के इंतजार था। दीपिका के पति शोएब ने अपने पिछले ब्लॉग में कहा था कि वो अपकमिंग ब्लॉग में नाम बताएंगे।

dipika kakar, shoaib ibrahim- India TV Hindi
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम। Image Source : YOUTUBE SCREEN GRAB

टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय जोड़ियों में से एक हैं शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ की जोड़ी। फैंस दोनों को साथ में देखना बहुत पसंद करते हैं। दोनों अपने फैंस को कभी नाराज नहीं करते और अपनी लाइफ से जुड़े हर अपडेट फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। दीपिका कक्कड़ ने हाल में ही बेबी बॉय को जन्म दिया है। एक्ट्रेस डिलीवरी के बाद से ही अस्पताल में थी। कुछ दिनों पहले ही दीपिका कक्कड अपने पति शोएब और बेबी बॉय के साथ घर पहुंची थीं। अब एक्ट्रेस ने फैंस को काफी इंतजार कराने के बाद बेटे के नाम का ऐलान कर दिया है। एक्ट्रेस के पति शोएब ने इससे जुड़ी अपडेट अपने ब्लॉग में साझा की है। 

फैंस को पसंद आया बेबी का नाम

दीपिका और शोएब ने बेबी का नाम रुहान रखा है। कई फैंस को बेबी का नाम काफी पसंद आ रहा है। वहीं कई लोगों को बेटे का नाम काफी पसंद आ रहा है तो कई लोग ऐसे हैं, जिन्होंने मुस्लिम नाम की वजह से दीपिका कक्कड़ को ट्रोल किया है। वैसे अब लोग जानना चाहते हैं कि दीपिका के बेटे के नाम का मतलब क्या है? रुहान का मतलब है, लोगों को प्यार करने वाला, जिसका नर्म दिल हो और भगवान को चाहने वाला हो। 

अलग अंदाज में बताया बेबी का नाम
दीपिका और शोएब ने बड़े ही स्पोशल तरीके से बेटे का नाम लोगों के साथ साझा किया। एक्ट्रेस के परिवार के सदस्य ब्लॉग में बेटे के नाम अक्षर पकड़े नजर आ रहे हैं। दीपिका-शोएब का पूरा परिवार बेबी के घर आने के बाद से ही काफी एक्साइटेड है।

19 दिन बाद हुई अस्पताल से छुट्टी
एक्ट्रेस की डिलीवरी के बाद की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल काफी वायरल हुई थी। फैंस बेबी और दीपिका की हेल्थ की हेल्थ को लेकर काफी चिंतित रहते थे। ऐसे में अब एक्ट्रेस घर पहुंच गई है। 21 जून को दीपिका कक्कड़ ने बेबी को जन्म दिया था। बेबी की प्रीमेच्योर डिलीवरी की वजह से उसे अंडर ऑबसर्वेशन रखा गया था। वो अस्पताल से 19 दिनों बाद डिस्चार्ज हुई हैं। फैंस को अब बेबी का चेहरा देखने का इंतजार है। 

शोएब ने साझा की थी जानकारी
दीपिका की डिलीवरी को लेकर शोएब ने इंस्टाग्राम पोस्ट कर के बताया था कि वो और दीपिका पेरेंट्स बन गए हैं। एक्टर ने बताया था कि दीपिका ने बेबी बॉय को जन्म दिया। साथ ही कहा था कि उनकी डिलीवरी प्रीमैच्योर है, लेकिन वो खतरे से बाहर हैं। इस पोस्ट के सामने आने के बाद से ही फैंस को एक्ट्रेस की चिंता सताने लगी थी। वैसे पिछले ब्लॉग में शोएब और दीपिका ने तय किया था कि बड़ों की बात मानते हुए वो कुछ दिनों तक बेबी का चेहरा नहीं दिखाएंगे। 

ये भी पढ़ें: बॉबी ने जब अमीषा पटेल को लगाया गले तो लोगों को आया गुस्सा, बोले- उसे छोड़ दो वो सनी देओल की...!

क्या 'जवान' में होगी शाहरुख खान की मौत? इससे पहले भी 18 फिल्मों में गई है एक्टर की जान 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन