1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'चाल-ढाल देखनी है बिकिनी पहनो', मिथुन चक्रवर्ती की बहू से बंद कमरे में डायरेक्टर ने कर दी गंदी डिमांड, 'अनुपमा' एक्ट्रेस ने सुनाई आपबीती

'चाल-ढाल देखनी है बिकिनी पहनो', मिथुन चक्रवर्ती की बहू से बंद कमरे में डायरेक्टर ने कर दी गंदी डिमांड, 'अनुपमा' एक्ट्रेस ने सुनाई आपबीती

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : May 01, 2026 10:44 am IST,  Updated : May 01, 2026 10:44 am IST

टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस और मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा शर्मा कास्टिंग काउच का शिकार हुई हैं और उन्होंने हाल ही में अपना दर्द बयां किया। उन्होंने पूरी स्थिति साझा की है।

madalsa mithun chakraborty- India TV Hindi
पति और ससुर मिथुन के साथ मदालसा। Image Source : MADALSA SHARMA INSTAGRAM

मनोरंजन जगत की चकाचौंध के पीछे छिपे अंधेरे सच अक्सर कलाकारों के बयानों के जरिए सामने आते रहते हैं। टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक 'अनुपमा' में 'काव्या' के किरदार से घर-घर में पहचान बनाने वाली अभिनेत्री और मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा शर्मा ने हाल ही में अपने करियर के शुरुआती दिनों के एक बेहद चौंकाने वाले और असहज कर देने वाले अनुभव को साझा किया है। 'द मेल फेमिनिस्ट' पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान मदालसा ने बताया कि कैसे एक नामी फिल्म निर्देशक ने उनके सामने एक ऐसी मांग रखी थी, जिसने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया था।

जब 19 साल की उम्र में हुआ एक नामचीन निर्देशक से सामना

मदालसा ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि यह घटना तब की है जब वे मात्र 19 साल की थीं और फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष कर रही थीं। उन्होंने बताया कि उस समय एक बेहद प्रसिद्ध फिल्म निर्माता ने उन्हें फिल्म की कहानी और कास्टिंग के सिलसिले में एक मीटिंग के लिए बुलाया था। मदालसा ने कहा, 'उस निर्देशक ने मुझसे कहा कि वह फिल्म के लिए एक ऐसी लड़की की तलाश में हैं जो बिकिनी पहनने में सहज हो। उस वक्त मुझे लगा कि आज के दौर में बिकिनी पहनना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन मैं यह समझना चाहती थी कि क्या फिल्म की कहानी में इसकी वास्तव में आवश्यकता है या यह सिर्फ एक अलग एंगल है।' 19 साल की होने के बावजूद मदालसा काफी सूझबूझ वाली थीं। उन्होंने निर्देशक से कहानी की मांग और किरदार के बारे में सवाल किए, लेकिन निर्देशक के इरादे कुछ और ही थे।

'मैं तुम्हारी बॉडी की चाल ढाल देखना चाहता हूं'

निर्देशक की बातों ने तब और भी भद्दा मोड़ ले लिया जब उसने मदालसा के सामने एक अजीबोगरीब शर्त रख दी। मदालसा के मुताबिक उस डायरेक्टर ने उनसे कहा कि वह यह देखना चाहता है कि वे बिकिनी में कैसी दिखती हैं। निर्देशक का तर्क था, 'मैं तुम्हारी बॉडी लैंग्वेज देखना चाहता हूं और यह परखना चाहता हूं कि क्या तुम कैमरे के सामने इसे पहनने में वाकई सहज रहोगी या नहीं।' निर्देशक चाहते थे कि मदालसा उसी वक्त उनके सामने बिकिनी पहनकर दिखाएं। यह मांग सुनकर मदालसा के होश उड़ गए, लेकिन उन्होंने घबराने के बजाय पूरी हिम्मत के साथ उस स्थिति का सामना किया। उन्हें समझ आ गया था कि यह पेशेवर मीटिंग नहीं, बल्कि कास्टिंग काउच की एक कोशिश है।

क्या बोलीं मदालसा?

मदालसा शर्मा ने उस निर्देशक को जो जवाब दिया, वह आज की नई अभिनेत्रियों के लिए एक मिसाल है। उन्होंने निर्देशक की आंखों में आंखें डालकर दो टूक शब्दों में कहा, 'देखिए, मैं पेशे से एक अभिनेत्री हूं। अगर फिल्म की कहानी की मांग है कि मुझे बिकिनी पहननी है या साड़ी और लहंगा पहनना है तो मैं उसे कैमरे के सामने पूरे आत्मविश्वास के साथ पहनूंगी क्योंकि वह मेरे काम का हिस्सा है, लेकिन आपके सामने बिकिनी पहनना मेरे काम का हिस्सा नहीं है!' मदालसा ने अपनी बात को और स्पष्ट करते हुए कहा, 'अगर आप मेरे टैलेंट पर भरोसा करके मुझे कास्ट करना चाहते हैं तो आप कर सकते हैं। और अगर नहीं तो मुझे पता है कि दरवाजा किस तरफ है!' इतना कहकर मदालसा तुरंत वहां से उठकर बाहर निकल गईं। उन्होंने इस बात की रत्ती भर भी परवाह नहीं की कि वह निर्देशक उनके बारे में क्या सोचेगा या उनका करियर प्रभावित होगा।

ये भी पढ़ें: 38 साल पुराना इरफान खान का 8.9 रेटिंग वाला शो, जहां दिखाया गया 5000 साल का इतिहास, 1000 एक्टर्स को दिया मंच, 350 सितारों ने किया डेब्यू

37 साल पुराना टाइम ट्रेवेल वाला शो, 13 एपिसोड की कहानी ने चार गुना किया रोमांच, IMDb पर 8.1 रेटिंग, दिए दो सुपरस्टार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन