1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'लंबी कहानी है', जैसे-तैसे भारत लौटीं दिव्यांका त्रिपाठी, मुस्कुराते हुए सुनाई आपबीती

'लंबी कहानी है', जैसे-तैसे भारत लौटीं दिव्यांका त्रिपाठी, मुस्कुराते हुए सुनाई आपबीती

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jul 16, 2024 11:33 am IST,  Updated : Jul 16, 2024 11:33 am IST

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की छुट्टियां अच्छी नहीं बीती। दोनों एक हादसे का शिकार हो गए और अब एक बुरे अनुभन के बाद दोनों जैसे-तैसे ही भारत लौटे हैं। मुंबई पहुंचते ही कपल को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है।

Divyanka Vivek- India TV Hindi
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया। Image Source : INSTAGRAM

टेलीविजन अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया इन दिनों काफी चर्चा में हैं। दोनों बीते दिनों इटली गए थे। छुट्टियां मनाने गए कपल का सुकून एक पल में भंग हुआ जब उनके साथ एक अप्रिय घटना हुई। दोनों के साथ एक चोरी की वारदात हुई और इसमें दोनों अपने पासपोर्ट गंवा बैठे। इसके बाद से ही दोनों इटली में फंसे थे, लेकिन अब मंगलवार की सुबह दोनों भारत लौट आए हैं। दोनों ने घर वापसी के बाद राहत की सांस ली और कहा कि घर लौटकर सुकून मिलता है। दरअसल पिछले बुधवार को इटली के फ्लोरेंस शहर में उनकी कार से पासपोर्ट चोरी हो गया था। बेहद परेशान होने के बाद कपल ने भारतीय दूतावास और इटली के प्रशासन से मदद मांगी और अब भारत लौट सके हैं। 

दिव्यांका की हो गई है घर वापसी

सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। दोनों भारत आने के बाद मीडिया से बात करते दिखे। इस दौरान दिव्याकां ने कहा कि लग रहा था जल्द घर पहुंचे और घर पहुंचकर ही असली सुकून मिलता है। इस पर एक शख्स ने पूछा कि दिव्यांका आपका पासपोर्ट कैसे चोरी हुआ। इस पर उन्होंने कहा कि लंबी कहानी है और इस पर वो लंबी चर्चा करेंगी। दिव्यांका फिलहाल इस वीडियो में मुस्कुराती और रिलैक्स नजर आ रही हैं। उन्होंने ब्लैक वन पीस कैरी किया है। वहीं उनके पति व्हाइट टी-शर्ट में दिख रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद दिव्यांका त्रिपाठी के फैंस काफी खुश हैं और वो दिव्यांका की घर वापसी पर अपनी खुशी जाहिर करने से भी नहीं चूक रहे हैं। 

यहां देखें वीडियो

दिव्यांका ने दी थी आपातकालीन प्रमाण पत्र मिलने की जानकारी

बता दें, दिव्यांका त्रिपाठी ने इंस्टाग्राम पोस्ट करके भारतीय दूतावास का शुक्रिया अदा किया था और बताया था कि उन्हें आपातकालीन प्रमाण पत्र मिल गया है। उन्होंने ये भी कहा कि अब वो आसानी से घर वापस लौट सकती हैं और ऐसा ही हुआ भी वो घर वापस आ गई हैं। दरअसल आपातकालीन प्रमाण पत्र उन भारतीय नागरिकों को जारी किया जाता है जिनके पासपोर्ट खो गए हैं, चोरी हो गए हैं या क्षतिग्रस्त हो गए हैं। 

इन शोज में नजर आ चुकी हैं दिव्यांका

दिव्यांका त्रिपाठी के करियर की बात की जाए तो वो 'ये है मोहब्ब'तें और 'बनू मैं तेरी दुल्हन' जैसे टीवी शो के लिए जाना जाती हैं। विवेक ने साल 2013 में 'ये है आशिकी' से अपना टेलीविजन डेब्यू किया था। उन्होंने 2016 में दिव्यांका से शादी की। वे दोनों शो 'ये है मोहब्बतें' में साथ नजर आए थे। इसी शो के सेट पर दोनों के बीच प्यार हुआ और फिर शादी करने का फैसला किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन