1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Ekta Kapoor Birthday: इन मशहूर टीवी सीरियल से डेली सोप क्वीन बन गई थी एकता कपूर

Ekta Kapoor Birthday: इन मशहूर टीवी सीरियल से डेली सोप क्वीन बन गई थी एकता कपूर

 Written By: Himanshu Tiwari
 Published : Jun 07, 2022 08:11 am IST,  Updated : Jun 07, 2022 08:11 am IST

Ekta Kapoor Birthday: एकता कपूर आज 47 साल की हो गई हैं। उन्हें डेली सोप क्वीन के नाम से भी जाना जाता है।

Ekta Kapoor- India TV Hindi
Ekta Kapoor Image Source : INSTAGRAM/EKTA KAPOOR

Ekta Kapoor Birthday: टीवी शो और फिल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर का आज जन्मदिन है। शानदार टीवी शो के साथ एकता कपूर ने छोटे पर्दे पर राज किया और उन्होंने अब तक अपनी शानदार जर्नी का कायम रखा है। उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई, जहां कभी मेल डोमिनेंस हुआ करता था। यहां उनके कुछ टीवी शो का जिक्र कर रहे हैं जो साबित करते हैं कि एकता कपूर एक मात्र डेली सोप क्वीन हैं।

क्योंकि सास भी कभी बहू थी

क्योंकि सास भी कभी बहू थी
Image Source : HOTSTARक्योंकि सास भी कभी बहू थी

क्योंकि सास भी कभी बहू थी शो को किसी परिचय का मोहताज नहीं है। यह शो कई सालों तक चला और छोटे पर्दे के टॉप शो में से एक था। टेली एक्ट्रेस स्मृति ईरानी ने शो में लीड भूमिका निभाई। दर्शकों को बांधे रखने के लिए एकता ने डेली सोप में कई ट्विस्ट एंड टर्न्स दिए।

बड़े अच्छे लगते हैं

बड़े अच्छे लगते हैं
Image Source : SONY TVबड़े अच्छे लगते हैं

इस शो में राम कपूर और साक्षी तंवर की जोड़ी को दिखाया गया था। इस शो की कहानी एक ऐसे कपल की थी, जिन्हें शादी के बाद प्यार हुआ। रोजाना की जिंदगी में उनकी नोंकझोक और आपसी प्यार और केयर को दर्शकों ने काफी पसंद किया। दर्शकों को राम और साक्षी की केमिस्ट्री पसंद आई और शो हिट हो गया।

कसौटी जिंदगी की

कसौटी जिंदगी की
Image Source : HOTSTARकसौटी जिंदगी की

इस शो में टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी मेन फीमेल लीड में नजर आई थीं। श्वेता तिवारी ने शो में प्रेरणा का किरदार निभाया था। शो में आए कई ट्विस्ट और टर्न की वजह ये शो लोगों को कई सालों तक पसंद आता रहा है।

ये है मोहब्बतें

ये है मोहब्बतें
Image Source : STAR PLUSये है मोहब्बतें

ये है मोहब्बतें छोटे पर्दे के पॉपुलर शो में से एक रहा। शो में एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी लीड रोल में थीं। उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने काफी पसंद किया। इस शो ने लोगों के दिल और कई अवॉर्ड जीते हैं।

ये भी पढ़ें - 

Jawan First Poster Out: शाहरुख खान ने रिलीज किया फिल्म 'जवान' का पहला पोस्टर

कार्तिक आर्यन हुए कोविड पॉजिटिव, IIFA 2022 में होने वाले थे शामिल

Kartik Aaryan के बाद अब Aditya Roy Kapur भी आए कोरोना की चपेट में, एक्टर ने खुद को किया क्वारंटीन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन