भारतीय अभिनेत्री टेलीविजन इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक है जो अपनी दमदार एक्टिंग और शानदार लुक दोनों के लिए जानी जाती है। 1990 में एक मिडिल क्लास परिवार में जन्मी, इस हसीना ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले अपनी मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 14 साल की उम्र में शो 'काली- एक अग्निपरीक्षा से' की, जहां उन्होंने अनु का किरदार निभाया, जिसने दर्शकों का ध्यान खींचा। उन्हें शानदार सफलता 2011 में 'एक हजारों में मेरी बहना है' से मिली, जिसने उनके करियर को पूरी तरह से बदल कर रख दिया। उन्हें 'जमाई राजा' में रोशनी पटेल के किरदार से जबरदस्त प्रसिद्धि मिली। हम जिस टीवी हसीना की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं, बल्कि निया शर्मा हैं।
निया 2017 में विक्रम भट्ट की वेब सीरीज 'ट्विस्टेड' में नजर आई थीं और उसके बाद 'इश्क में मरजावां', 'नागिन 4: भाग्य का जहरीला खेल' और 'जमाई 2.0' जैसे कई सफल शोज का हिस्सा रही हैं। फिलहाल वह शो 'लाफ्टर शेफ्स' में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस निया शर्मा टीवी से लेकर ओटीटी पर अपनी दमदार एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी हैं। इतना ही नहीं वह 34 की उम्र में भी इतनी फिट दिखाती हैं कि उनकी हर अदा पर जमाना फिदा है। उन्होंने अपना नाम बदलकर नेम-फेम कमाया है। निया का असली नाम नेहा शर्मा है जो टीवी इंडस्ट्री में अपने धाकड़ अंदाज के दम पर राज करती हैं। बता दें कि निया शर्मा कई रियलिटी शोज में भी नजर आ चुकी हैं।
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस निया शर्मा एशिया की टॉप ग्लैमरस वुमेन रह चुकी हैं। ईस्टर्न आई 2017 के अनुसार, निया शर्मा ने दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट और माहिर खान को पछाड़ते हुए सबसे सेक्सी एशियाई महिलाओं की सूची में दूसरा स्थान हासिल किया था। 2016 में, एक्ट्रेस सबसे सेक्सी एशियाई महिलाओं की सूची में तीसरे स्थान पर थीं। एक्ट्रेस निया बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान द्वारा होस्ट किए गए 'बिग बॉस 18' में नजर आने वाली थीं। लेकिन, बाद में उन्होंने अपना फैसला बदल लिया और शो का ऑफर ठुकरा दिया।
संपादक की पसंद