1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. पति को सॉरी बोलकर इस मशहूर टीवी एक्ट्रेस ने जताई सलमान खान संग शादी की इच्छा

पति को सॉरी बोलकर इस मशहूर टीवी एक्ट्रेस ने जताई सलमान खान संग शादी की इच्छा

 Published : Dec 13, 2021 05:54 pm IST,  Updated : Dec 13, 2021 05:57 pm IST

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। मगर एक मशहूर टीवी एक्ट्रेस ने हाल ही में उनसे शादी करने की इच्छा जाहिर की है।

Salman Khan- India TV Hindi
पति को सॉरी बोलकर इस मशहूर टीवी एक्ट्रेस ने जताई सलमान खान संग शादी की इच्छा  Image Source : INSTAGRAM/SALMAN KHAN

देश के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस के होस्ट सलमान खान का हर कोई फैन है। सलमान खान को शादी के लिए लगातार प्रपोजल आते रहते हैं। मगर इस बार एक खास शख्सियत ने उनसे शादी करने की इच्छा जताई है। जी हां, टीवी अभिनेत्री अनीता हसनंदानी ने अपने इंस्टाग्राम पर इस बात का जिक्र किया कि उन्हें सलमान खान से शादी करनी है।

इंस्टा रील के जरिए अपनी बात रखते हुए अनीता ने अपनी पति से मांफी मांगते हुए अपनी इच्छा को फैंस के बीच में जाहिर किया है। अनीता की तरफ से शेयर किया गया वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह अभिनेता सलमान खान को शादी के लिए प्रपोज कर रही हैं। इस वीडियो में अनीता को ‘आई एम गोइंग टू मैरी यू एनीवे’ कहते हुए देखा जा रहा है। 

वीडियो के कैप्शन में अनीता ने अपने पति रोहित रेड्डी से माफी मांगते हुए लिखा, "सॉरी बेबी रोहित मुझे एक रील इस साल ईमानदारी से बनाना था।" अनीता के हर वीडियो की तरह यह भी वीडियो बेहद लोकप्रिय हो रहा है।

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली अभिनेत्री अनीता हसनंदानी की सोशल मीडिया पर एक बड़ी फैन फॉलोइंग है। अभिनेत्री ने एकता कपूर के टीवी सीरियल नागिन सीरीज में काम किया है। अब जब एक बार फिर डेली सोप क्वीन ने नागिन के अलगे सीजन यानी सीजन 6 के बारे में घोषणा कर दी है तो देखना दिलचस्प होगा क्या अनीता एक बार फिर शो का हिस्सा होंगी या नहीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन