1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss: टीवी के चर्चित शो 'बिग बॉस' के सेट पर लगी आग, मची अफरा-तफरी

Bigg Boss: टीवी के चर्चित शो 'बिग बॉस' के सेट पर लगी आग, मची अफरा-तफरी

 Reported By: Agencies
 Published : Feb 13, 2022 06:17 pm IST,  Updated : Feb 13, 2022 06:25 pm IST

Bigg Boss set Fire Breakout News: सलमान खान के चर्चित शो 'बिग बॉस' के सेट पर आग लगने की खबर आ रही है।

Fire breaks out at Salman Khan Show Bigg Boss sets - India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : INDIA TV

Highlights

  • बिग बॉस के सेट पर अचानक लग गई आग
  • टीम कर रही है बचाव की कोशिश
  • दमकल की 4 गाड़ियां पहुंची हैं

Bigg Boss set Fire Breakout News: सलमान खान के चर्चित शो 'बिग बॉस' के सेट पर आग लगने की खबर आ रही है। रविवार को मिली जानकारी के मुताबिक 'बिग बॉस' के सेट पर एकाएक आग लग गई। इसके बाद वहां अफरा-तफर मच गई। हालांकि, फौरन बचाव करने वाली टीम भी पहुंच गई। आग पर काबू पाने की कोशिश हो रही है।

न्यूज एजेंसी एएनआई की जानकारी के मुताबिक, आग पर काबू पाने के लिए दमकल की चार गाड़ियां पहुंची। आग पर काबू पा लिया गया। घटना आज दोपहर 1 बजे घटी। फिल्म सिटी गोरेगांव मुंबई में सेट पर काम हो रहा था। उसी दौरान आग लगी। हालांकि अभी तक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन