1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Gadar-2: 'द कपिल शर्मा' शो में सनी देओल ने किया शॉकिंग खुलासा, पहुंची दो-दो सकीना, देखें वीडियो

Gadar-2: 'द कपिल शर्मा' शो में सनी देओल ने किया शॉकिंग खुलासा, पहुंची दो-दो सकीना, देखें वीडियो

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Jul 18, 2023 10:13 am IST,  Updated : Jul 18, 2023 12:08 pm IST

सनी देओल हाल ही में कपिल शर्मा के शो में नजर आए। सनी देओल के साथ इस दौरान अमीषा पटेल भी नजर आई थीं। सनी देओल ने शो में एक बड़ा खुलासा किया।

twitter- India TV Hindi
Gadar-2 Image Source : TWITTER

फिल्म 'गदर 2' को रिलीज होने के लिए अब कुछ ही दिन बाकी है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज होने के दिन पास आ रहे हैं। वैसे-वैसे फैंस और ज्यादा एक्साइटेड हो रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का गाना 'उड़ जा काले कावा तेरे मुंह विच खंड पावा' रिलीज हुआ था। 'गदर' के दूसरे पार्ट के प्रमोशन के लिए तारा और सकीना टीवी के पॉपुलर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में कपिल शर्मा के साथ मस्ती करते नजर आए। इसी बीच तारा सिंह ने कुछ शॉकिंग खुलासे किए हैं।

Anupamaa की माया मौत के बाद जन्मदिन मनाते आईं नजर, शेयर की तस्वीरें

'गदर' बॉलीवुड की सबसे बड़ी हिट फिल्म थी। इसने बॉक्स ऑफिस पर 134 करोड़ रुपये कमाए थे। अब 'गदर-2' से भी यही उम्मीद है, हाल ही में सनी देओल ने खुलासा किया की जब गदर रिलीज हुई थी, तो बॉलीवुड ने सनी देओल की फिल्म को नकार दिया था। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कपिल सनी से पूछ रहे हैं कि 'गदर 2' की रिलीज से पहले वह कैसा महसूस कर रहे हैं। इस पर उन्होंने कहा कि वह काफी उत्साहित हैं और घबराए हुए भी हैं। उन्होंने कहा कि जब गदर रिलीज होने वाली थी तो इंडस्ट्री के लोगों ने इसे नकार दिया था, लेकिन जब दर्शकों ने इसे शानदार प्रतिक्रिया दी तो हर कोई बदल गया। उन्होंने कहा, "उत्साह है लेकिन घबराहट भी है। वहीं शो में अमीषा पटेल यानि फिल्म की सकीना के अलावा सुमोना चक्रवर्ती भी शो में सकीना के अवतार में नजर आईं।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म 

अनिल शर्मा निर्देशित यह फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी है। इस बार तारा सिंह उर्फ सनी देओल उत्कर्ष द्वारा अभिनीत अपने बेटे जीते के लिए पाकिस्तान में प्रवेश करते हैं। निर्देशक-निर्माता अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित और जी स्टूडियो द्वारा निर्मित नई फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं। 'गदर 2' फिल्म में मनीष वाधवा जो एक काफी पॉपुलर एक्टर है, ये 'गदर 2' में विलेन का किरदार निभाने वाले हैं। 'गदर: एक प्रेम कथा' साल 2001 में रिलीज हुई थी जो जिसकी कहानी देश के विभाजन पर बेस्ड थी। फिल्म ब्लॉक बस्टर्स साबित हुई थी। 'गदर 2' अक्षय कुमार की फिल्म 'ओएमजी 2' के साथ 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन