गौतम रोडे मशहूर एक्टर हैं, जिन्होंने टेलीविजन और रियलिटी शोज के अलावा फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने 2021 में 'स्टेट ऑफ सीज: टेंपल अटैक' से ओटीटी डेब्यू किया था। वह अपनी चार्मिंग पर्सनैलिटी और वर्सेटाइल एक्टिंग स्किल्स के लिए जाने जाते हैं। एक्टर गौतम को शुरू से मॉडलिंग में दिलचस्पी थी, लेकिन उनका असली पैशन एक्टिंग में था और आखिरकार उन्होंने टेलीविजन की तरफ रुख किया। इन दिनों एक्टर अपनी नई सीरीज 'अनदेखी – द फाइनल बैटल' को लेकर जबरदस्त चर्चा में है। इस बीच, गौतम ने खुलासा किया कि उनका करियर भगवान हनुमान की वजह से सही चल रहा है। उनकी भक्ति करने के बाद एक्टर की किस्मत चमक गई और उन्हें अच्छे ऑफर मिलने लगे।
एक्टर के बुरे वक्त में हनुमान बने सहारा
गौतम रोडे उन टॉप स्टार्स में से एक हैं, जो अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को बहुत ही समझदारी से संभालते हैं। उनका कहना है कि वह शिवजी और हनुमान के बहुत बड़े भक्त हैं, क्योंकि उनके बुरे वक्त में भगवान हनुमान की भक्ति ने उन्हें नई उम्मीद दी थी और सही रास्ता दिखाया था। गौतम ने शार्दुल पंडित के पॉडकास्ट में अपने करियर के बारे में खुलकर बात की और कहा, 'लाइफ में एक बुरा फेज चला था, जब मेरे पास 2 साल तक काम नहीं था। बेरोजगार था, ऐसे में मुझे लगता था अब क्या होगा, कहां फंस गया।'
40 दिन में कैसे चमकी एक्टर की किस्मत
एक्टर ने आगे खुलासा किया, 'मेरा हाल बेहाल था, क्योंकि कुछ भी चल नहीं रहा था। मेरे घर के इंस्लॉटमेंट और लोन चल रहे थे। फिर बाकी के खर्चे भी थे, लेकिन मैंने कभी हार नहीं मानी और उम्मीद बनाए रखी। मैं मेहनत करता रहा। मैंने हनुमान जी का 40 दिन का चलिया भी रखा। आप यकीन नहीं करोगे 41वें दिन मुझे इंडियाज गॉट टैलेंट का ऑफर मिला। मेरे घर के पास काला हनुमान मंदिर है, जिसकी बहुत मान्यता है। वह मैं हमेशा जाता हूं। मैं रोजाना आधे घंटे की पूजा करता हूं, मेरे घर में सभी भगवान हैं।'
संजय लीला भंसाली के शो ने बना दिया स्टार
टेलीविजन के बाद गौतम रोडे ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा है। उन्होंने 2002 में फिल्म 'अनर्थ' से बॉलीवुड में डेब्यू किया और तब से कई हिंदी और रीजनल फिल्मों में नजर आ रहे हैं। हालांकि, उन्हें पहचान संजय लीला भंसाली के सुपरहिट शो 'सरस्वतीचंद्र' में सरस का किरदार निभाकर मिली थी।
ये भी पढे़ं-