1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी और ईशा को मारने के लिए यशवंत ने बनाया खतरनाक प्लान, ईशान की सिट्टी-बिट्टी होगी गुल

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी और ईशा को मारने के लिए यशवंत ने बनाया खतरनाक प्लान, ईशान की सिट्टी-बिट्टी होगी गुल

 Published : Aug 26, 2023 02:41 pm IST,  Updated : Aug 26, 2023 02:41 pm IST

'गुम है किसी के प्यार में' के अपकमिंग एपिसोड में आप को बहुत ही नया देखने को मिलने वाला है। गुंडों की गोली का शिकार सवी और ईशा बनेगी।

ghkkpm 26 august 2023 spoiler Yashwant makes a dangerous plan to kill Savi and Isha Ishaan lost memo- India TV Hindi
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Image Source : INSTAGRAM

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में आए दिन नया ड्रामा देखने को मिलता है। इसी बीच इस शो में बहुत ही खतरनाक ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है। ईशा भोसले कॉलेज में इंस्पेक्शन करने पहुंच जाती है, लेकिन यशवंत और ईशान उसे देखकर हैरान रह जाते हैं। इस बात पर ईशान अपनी मां ईशा को खूब खरी-खोटी सुनता है। दूसरी तरफ ईशा, ईशान को बताती है कि वह वापस चली जाएगी। वह बस अपना काम करने आई थी, जो अब खत्म होने वाला है। 

ईशा को देख चौक गया ईशान 

पिछले एपिसोड में दिखाया गया कि ईशा भोसले इंस्टीट्यूट में इंस्पेक्शन करने जाती है। इस दौरान ईसा को वहां पर देखकर भोसले फैमिली चौक जाती है। वहीं, ईशान भी ईशा को देखकर काफी गुस्सा हो जाता है, लेकिन ईशा को देखकर सवी बहुत खुश हो जाती है। दोनों एक-दूसरे से बातें करते हैं। 

सवी को लगती है गोली
आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि ईशा, फोन पर ईशान को धमकी देती है कि अगर सवी को कुछ भी हुआ तो वह किसा को नहीं छोड़ेगी। वहीं, दूसरी तरफ कॉलेज में गणेश उत्सव का जश्न चल रहा होता है, लेकिन इसी दौरान कुछ गुंडे सवी को मारने के लिए वहां आ जाते हैं। तभी सवी दौड़कर ईशा के पास जाती है और दोनों एक-दूसरे को बचाने की कोशिश करते हैं, लेकिन उसी वक्त ईशान वहां आ जाता है। गुंडे सवी पर बंदूक चला देते हैं और ईशा चिल्लाकर सवी का नाम लेती है। 

ईशान की सिट्टी-बिट्टी होगी गुल 
अब देखना ये है कि ईशान, सवी को बचाने की कोशिश करेगा या उसे उसी हाल में छोड़ देगा या फिर इस घटना के बाद दोनों एक-दूसरे के करीब आएंगे। आने एपिसोड में देखने को मिलेगा की ईशान यह सब देखकर चौक जाता है और सोच में पड़ जाता है कि क्या करू? 

ये भी पढ़ें -

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु को साथ देख आग बबूला होगी मुस्कान, अबीर की जिंदगी में आएगा बड़ा ट्विस्ट

नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद Allu Arjun को मिला सरप्राइज, राम चरण-उपासना के लिए 'पुष्पा' ने लिखा स्पेशल नोट

Dev Kohli Passed Away: 100 से भी ज्यादा हिट फिल्मों के लिए गाने लिखने वाले देव कोहली का हुआ निधन

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन