1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein: वीनू ने खुद को किया कमरे में कैद, काकू और पाखी में छिड़ी बहस

Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein: वीनू ने खुद को किया कमरे में कैद, काकू और पाखी में छिड़ी बहस

 Published : Feb 24, 2023 01:54 pm IST,  Updated : Feb 24, 2023 01:56 pm IST

'गुम है किसी के प्यार में' सीरियल में हमे हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है। आने वाले एपिसोड में देखने मिलेगा कि वीनू कमरे से बाहर नहीं आएगा। इसी बीच सई वीनू को बाहर लाने के लिए बड़ा खेल खेलेगी।

twitter- India TV Hindi
Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein Image Source : TWITTER

'गुम है किसी के प्यार में' सीरियल में हमे हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है। हर दिन मेकर्स इस सीरियल में कुछ नया ट्विस्ट एंड टर्न्स जोड़ने की कोशिश करते हैं। हाल ही में इस शो की कहानी वीनू के आस-पास चल रही है। पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि सई जैसे ही चव्हाण हाउस आती है। वीनू खुद को कमरे में कैद कर लेता है। 

Priyanka chopra के बाद इस एक्ट्रेस ने शेयर की अपने बच्चे की तस्वीर, फैंस कर रहे जमकर तारीफ

आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सई सोचती है कि वीनू को कैसे बाहर निकला जाए। वीनू को कैसे पहले जैसा बनाया जाए। सई सोचती है कि वीनू बाकि बच्चा को खेलता देख बाहर आ जाएगा इसलिए वह उसके सभी दोस्तो को चोर पुलिस खेलने के लिए बुलाती है, लेकिन पाखी ऐसा नहीं चाहती है। वही पाखी वीनू के लिए रूम में एयर प्योरिपाई लगवा देती है। ताकि वीनू कमरे में आराम से रहे। वही सवि वीनू को बाहर खेलने को बुलाती है, लेकिन पाखी वीनू को मना कर देती है। वही कमरे में काकू आ जाती है और उन्हें पाखी की ये कहना पसंद नहीं आता। काकू कहती है कि अपने बच्चे को बाहर भेजने की जगह कमरे में एयर प्योरिफाई लग रही हो। इस दौरान दोनों के बीच बहस हो जाती है। 

Rakhi Sawant को पति आदिल खान ने दी धमकी, कहा तिहाड़ जेल में डॉन से हुई मेरी दोस्ती बाहर आऊंगा फिर तुझे बताऊंगा

'गुम है किसी के प्यार में' में आगे देखने को मिलेगा कि सवि अपने दोस्तों के साथ चोर-पुलिस खेलती है। साथ ही वीनू उन्हें अंदर से ही देखता रहता है। इसी बीच सवि पुलिस बनती है और अपने दोस्तों की तलाशा करती है। सवि को पुलिस बन देख पापा का सीना गर्व से बड़ा हो जाता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन