1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein: जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है पाखी, क्या पत्रलेखा का ये है आखिरी एपिसोड!

Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein: जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है पाखी, क्या पत्रलेखा का ये है आखिरी एपिसोड!

 Published : Dec 17, 2022 11:29 am IST,  Updated : Dec 17, 2022 11:29 am IST

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Twist: सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ के आने वाले एपिसोड में दिखाएंगे कि पाखी बस के साथ नीचे खाई में गिर जाती है। सई, पाखी को ढूंढ़ने निकलती है और वहां उसे पाखी बेहोशी की हालत में मिलती है।

colors/file photo- India TV Hindi
Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein Image Source : COLORS/FILE PHOTO

Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein: ‘गुम है किसी के प्यार में’ हमें हर दिन कुछ न कुछ नया ट्विस्ट देखने को मिलता है। इसी कारण यह शो हमेशा टीआरपी लिस्ट पर टॉप पर बना रहता है। दर्शकों को यह शो खूब पसंद आता है। हाल ही में इस शो में सई, विराट और पाखी के बीच लव ट्रायंगल चल रहा है। जो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। हाल ही में इस शो का प्रोमो रिलीज किया है जो काफी खतरनाक दिखाई दे रहा है। साथ ही इस प्रोमो को देखकर फैंस को झटका लगा है। लगे भी क्यों न इस शो की जान पाखी जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है।

Pathan Controversy: 'बेशर्म रंग' के सपोर्ट पर उतरी कांग्रेस लीडर, कहा- महिलाएं मां दुर्गा का रूप मानी जाती हैं

हाल ही में दिखाया गया कि स्कूल पिकनिक से लौट रही बस का एक्सीडेंट हो जाता है और विराट, सई को तो बचा लेता है, लेकिन उसे पाखी की जरा सी भी याद नहीं आती है। बता दें पाखी बस में बेहोश पड़ी रहती है उसे होश आता है और वो बस से देखती है कि विराट, वीनू और सवि सभी सई की केयर करने में लगे हैं, उसे झटका लगता है कि उसके बारे में किसी को याद भी नहीं । ये देखकर पाखी बस में रोने लगती है। बस खाई में झुलते रहती है। जैसी ही बस नीचे की ओर गिरने लगती है पाखी को अपने पुराने दिन याद आने लगते हैं। बस के साथ पाखी नीचे खाई में गिर जाती है। उधर घरवाले विराट से कहते हैं कि उसे मान लेना चाहिए कि पाखी अब इस दुनिया में नहीं है।

Avatar 2 Box Office Day 1 Prediction: 'अवतार 2' को बॉक्स ऑफिस पर मिली शानदार ओपनिंग, कमाए इतने करोड़

अपकमिंग एपिसोड में दिखने को मिलेगा कि सई, पाखी को ढूंढ़ने निकलती है और वहां उसे पाखी बेहोशी की हालत में मिलती है। वो पाखी की तरफ बढ़ने ही वाली होती है कि सामने से मगरमच्छ आता दिखता है, अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या सई, पाखी की जान बचा पाएंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन