Monday, February 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई के साथ सवी को देखकर विराट शॉक्ड! पुलिस को चकमा देगा जगताप

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई के साथ सवी को देखकर विराट शॉक्ड! पुलिस को चकमा देगा जगताप

Written By: Himanshi Tiwari @Himanshi200124 Published : Nov 14, 2022 12:51 pm IST, Updated : Nov 14, 2022 12:54 pm IST

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' के आने वाले एपिसोड में सवि विराट को खूब तंग करेगी। दूसरी तरफ सई चौका देना वाला फैसला लेती है और जगताप पुलिस वालों को चकमा देता है।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin- India TV Hindi
Image Source : GHUM HAI KISIKEY PYAAR MEIIN Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Twist) की कहानी समय के साथ और कॉम्प्लिकेटेड होती जा रही है। विराट ने सई की नाक में दम कर रखा है। वहीं सई सवि का साथ छोड़ने के लिए राजी नहीं है। सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में अब तक आपने देखा कि सई थाने से नौ दो ग्यारह हो जाती है। बाहर आते ही सई सवि के पास जाने की कोशिश करती है। इसी बीच जगताप सई की मदद के लिए पहुंच जाता है। जगताप को पता चलता है कि सई जेल से भाग चुकी है। इसी बीच सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में एक दिलचस्प मोड़ आने वाला है।

नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा के सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि पुलिस सई की तलाश में निकल जाएगी। जगताप पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करेगा। सई अपनी बेटी से मिलने वाली है, सई के बिना सवि नाश्ता करने से इनकार कर देगी। ऐसे में अश्विनी सवि को मनाएगी। अश्विनी एक मां की तरह सवि को संभालेगी, दूसरी तरफ थाने से बाहर आते ही सई सीधा अपनी बेटी के पास पहुंच जाएगी। अपनी बेटी को गले लगाकर सई बहुत रोएगी। भवानी पाखी को गुस्से में बुरा भला सुना देगी। भवानी दावा करेगी की पाखी अपने हाथों से अपने रिश्ते को बर्बाद कर रही है।

भवानी सबके सामने ऐलान करेगी की सवि का डीएनए टेस्ट करवाना होगा। अगर सवि विराट की बेटी निकली तो वो उसे अपना लेगी। दूसरी तरफ सई विराट को सवि से नहीं मिलने देगी। विराट जबरदस्ती सई के पास पहुंच जाएगा।

ये भी पढ़ें-

Anupamaa: अनुपमा का पखी पर फूटा गुस्सा पता चला चौंकाने वाला सच, क्या होगा अनुपमा का फैसला?

Children's Day 2022: 'चाइल्ड आर्टिस्ट' जिन्होंने फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग से फिल्मों में जान डाल दी, देखें ये हिट फिल्में

Latest Update: फिल्म 'अवतार 2' के साथ थिएटर्स में दिखेगी 'पुष्पा 2' की झलक! हो जाएं तैयार

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement