1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'गुम है किसी के प्यार में' पाखी के जाने के बाद आएगा लीप! विराट नहीं सत्या होगा सई के प्यार का हकदार

'गुम है किसी के प्यार में' पाखी के जाने के बाद आएगा लीप! विराट नहीं सत्या होगा सई के प्यार का हकदार

 Published : May 20, 2023 03:11 pm IST,  Updated : May 20, 2023 03:11 pm IST

'गुम है किसी के प्यार में' से ऐश्वर्या शर्मा उर्फ पाखी के जाने के बाद से सीरियल की कहानी में काफी कुछ बदलाव देखने को मिल रहा है। अब मेकर्स शो में लीप लाने की तैयारी मं लगे हैं। सई-विराट के शो से बाहर होने की संभावना भी है।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 20 years leap sai satya virat exit the show post leap life will change - India TV Hindi
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Image Source : GHUM HAI KISIKEY PYAAR MEIIN

सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा, हर्षद अरोड़ा और आयशा सिंह मुख्य भूमिका में हैं। जब से ऐश्वर्या शर्मा शो के बाहर हुई है, तब से यह शो सुर्खियां बटोर रहा है। अब मेकर्स इस बात का फायदा उठाने के लिए पूरी तरह तैयार है। शो के दर्शक यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि आने वाले दिनों में उनकी पसंदीदा एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा के बिना शो कैसे आगे बढ़ेगा। इस बीच खबरें आ रही हैं कि स्टार प्लस के इस धमाकेदार शो में लीप आने वाला है।

गुम है किसी के प्यार में लीप -

शो 'गुम है किसी के प्यार में' पाखी उर्फ ऐश्वर्या शर्मा के बाहर निकलने के बाद 20 साल का लीप होने वाला है। हालांकि, लीप के बाद कहानी कैसी होगी इस बारे में अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। रिपोर्टों के अनुसार, वर्तमान में सई, सत्या और विराट पर केंद्रित कहानी बदल जाएगी। शो में लीप के बाद एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, मुख्य कलाकार, नील भट्ट, हर्षद अरोड़ा और आयशा सिंह शो छोड सकते हैं। अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन 'गुम है किसी के प्यार में' कहानी अब सई-विराट के बच्चे विनू और सावी के इर्द-गिर्द घूमने की संभावना है। इस बीच, 'गुम है किसी के प्यार में' से बाहर निकलने के बाद, ऐश्वर्या दक्षिण अफ्रीका में रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' की शूटिंग में व्यस्त हैं। 

गुम है किसी के प्यार में के बारे में -
'गुम है किसी के प्यार में' में आयशा सिंह और नील भट्ट उर्फ सई और विराट ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। डॉ. सत्या का किरदार हर्षद अरोड़ा ने निभाया है। शो सोमवार से शनिवार रात 8 बजे स्टार प्लस पर देखा जा सकता है। देखते हैं कि अब शो के मेकर्स क्या नया गेम खलने वाले हैं। इतना तो पक्का है की अब ये टीवी सीरियल और भी मजेदार होने वाला है। शो के प्रोमो वीडियो भी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। 

ये भी पढ़ें-

'तितली' का दूसरा धमाकेदार प्रोमो हुआ रिलीज, क्या तितली-गर्व की जोड़ी को मिलेगा भगवान का आशीर्वाद!

YRKKH New Promo: अभिमन्यु और अभिनव के बीच फंसी अक्षरा, अभीर को कैसे संभालेगी अक्षु? देखें ये धांसू प्रोमो

Anupam Kher ने अपने इस करीबी दोस्त को किया याद, कहा- 'मुझे तुम्हारी बहुत याद आती है'

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन