1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई के करियर की आस बनेगा डॉक्टर सत्या, विराट-पत्रलेखा का होगा तलाक!

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई के करियर की आस बनेगा डॉक्टर सत्या, विराट-पत्रलेखा का होगा तलाक!

 Published : Mar 29, 2023 05:10 pm IST,  Updated : Mar 29, 2023 05:11 pm IST

'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की कहानी में अब विराट और पाखी का रिश्ता टूटने वाला है। विराट अपनी भवानी काकू के सामने कबूल करेगा कि वह सई जोशी से प्यार करता है।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 29 march 2023 - India TV Hindi
GHKKPM Written update Image Source : TWITTER

टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में अब पत्रलेखा का चेहरा सबके सामने आ चुका है। यहां तक की भवानी काकू भी पत्रलेखा के खिलाफ हो चुकी है। सीरियल में सई जोशी का केस कोर्ट पहुंच चुका है जहां उसके मेडिकल करियर को लेकर फैसला आने वाला है। सीरियल के अपकमिंग एपिसोड्स में आप देखेंगे कि डॉक्टर सत्या कठघरे में खड़ी पाखी से सई को लेकर सवाल करते हुए पूछेगा कि आप डॉक्टर सई को इंसानीतौर पर कैसे देखती हैं। इस पर पत्रलेखा जवाब में गुस्से से कहती है कि मैं पहले ही बता चुकी हूं कि सई जोशी मुझे जरा भी पसंद नहीं है।

पत्थर दिल औरत है सई

पत्रलेखा आगे कहती है कि सई एक झूठी, चालाक और पत्थर दिल औरत है और वह उसे बिल्कुल पसंद नहीं करती है। इस पर डॉक्टर सत्या कहते हैं कि आपको बहुत गुस्सा आता होगा और बहुत लाचार महसूस करती होंगी आप, ऐसे में आपको ये नहीं लगता कि सई जोशी को उनकी जगह दिखानी चाहिए। इसके बाद सत्या भरी कोर्ट में कहता है कि पत्रलेखा ने अपनी निजी दुश्मनी की वजह से सई के खिलाफ शिकायत करवाई। इसके बाद डॉक्टर सत्या सई और पुल्कित को सपोर्ट करते हुए कहता है कि मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि नागपुर तो क्या पूरे भारत में कोई ऐसा डॉक्टर नहीं है जो पत्रलेखा का ऑपरेशन सक्सेसफुली कर पाता।

सत्या करेगा सई की मदद

डॉक्टर सत्या कहते हैं कि अगर सई और पुल्कित कठिन फैसला नहीं लेते तो आज के समय में पत्रलेखा यहां मौजूद नहीं होती। डॉक्टर सत्या अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहते हैं कि मैं मेडिकल काउंसिल की तरफ से आप से कहता हूं कि ये मेडिकल काउंसिल इतने होनहार 2 डॉक्टरों के मेडिकल लाइसेंस रद्द करना अफोर्ड नहीं कर सकता। डॉक्टर सत्या की बात सुनने के बाद जज फैसला सई और पुल्कित के हक में सुनाते हुए दोनों को बाइज्जत बरी करते हैं और कहते हैं कि वो ऐसा ही नेक काम करते रहें। इसके बाद सई इशारों-इशारों में डॉक्टर सत्या को धन्यवाद कहती है। सई और सत्या के इशारे विराट देखता है और मन ही मन जलने लगता है।

सई-विराट का मिलना

कोर्ट से बाहर आकर विराट डॉक्टर सत्या को धन्यवाद देता है और कहता है कि आपने सच्चाई का साथ देकर अच्छा किया। इसके बाद विराट, सई से हाथ मिलाता है और कुछ देर के लिए दोनों एक-दूसरे की आंखों में खो जाते हैं। घर जाते हुए काकू, विराट से पूछती है कि मुझे इस बात का जवाब चाहिए कि क्या तू सई से प्यार करता है। इसके जवाब में विराट कबूल करता है कि हां वो सई से प्यार करता है। आने वाले समय में विराट हिम्मत करके पाखी से कहेगा कि वह अलग होना चाहता है। अब देखना होगा कि आने वाले समय में विराट और पाखी की जिंदगी में क्या होता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन