1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. GHKPM की 'सई जोशी' ने छोटी स्कर्ट पहनकर किया जबरदस्त डांस, Video में आयशा सिंह का बोल्ड लुक देख फैंस हुए हैरान

GHKPM की 'सई जोशी' ने छोटी स्कर्ट पहनकर किया जबरदस्त डांस, Video में आयशा सिंह का बोल्ड लुक देख फैंस हुए हैरान

 Written By: Akanksha Tiwari
 Published : Nov 30, 2022 11:26 am IST,  Updated : Nov 30, 2022 11:27 am IST

टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहने वाले 'गुम हैं किसी के प्यार में' में 'सई जोशी' का किरदार निभाने वालीं Ayesha Singh को दर्शक पसंद करते हैं। आयशा सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं।

ayesha singh- India TV Hindi
GHKPM की 'सई जोशी' ने छोटी स्कर्ट पहनकर किया जबरदस्त डांस Image Source : INSTAGRAM/AYESHA.SINGH19

फेमस फैमली ड्रामा सीरियल 'Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin' में सई जोशी का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुईं Ayesha Singh की फैन फॉलोइंग किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं है। सोशल मीडिया पर आए दिन Ayesha Singh की तस्वीरें और वीडियो वायरल होते रहते हैं। हाल ही में आयशा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं जिनमें वह शॉर्ट स्कर्ट और क्रॉप टॉप में नजर आ रही थीं। वहीं अब आयशा ने फैंस के साथ एक डांस वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर आप भी आयशा के दीवाने हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें: Anupamaa: अनुपमा से बदला लेगी पाखी, पुलिस की गिरफ्त में आए दोषियों को देख आपा खोएगी डिंपल

'गुम है किसी के प्यार में' में साधारण से लड़की सई जोशी का करिदार निभाने वालीं Ayesha Singh का वीडियो में ग्लैमरस अवतार दिख रहा है। वीडियो में आयशा 'ये एक जिंदगी काफी नहीं है' गाने पर डांस कर रही हैं। वीडियो में आयशा को देखकर फैंस कमेंट करते हुए कह रहे हैं कि आयशा को बॉलीवुड में एंट्री करनी चाहिए। हमेशा ट्रडिशनल लुक में दिखने वालीं Ayesha Singh का ग्लैमरस लुक देख फैंस हैरान भी हैं। एक तरफ जहां फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ उन्हें कपड़ों की वजह से ट्रोल भी किया जा रहा है।

TMKOC: 'तारक मेहता' बनकर लौटने वाले हैं Shailesh Lodha! सीरियल के डायरेक्टर ने शेयर की Photo

'Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin' की सई ने दर्शकों पर ऐसी छाप छोड़ी है कि हर जगह उन्हीं की चर्चा होती है। लेकिन क्या आपको पता है कि आयशा एक एक्ट्रेस होने के साथ-साथ वकील भी हैं। आयशा के परिवार से किसी का भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से वास्ता नहीं था और यही वजह थी कि वह एक्टिंग जगत में आने से पहले हिचक रही थीं। Ayesha Singh ने साल 2015 में 'जिंदगी अभी बाकी है मेरे घोस्ट' से टीवी इंडस्ट्री में डेब्यू किया था, हालांकि उन्हें पहचान 'Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin' शो से मिली है। आज के समय में आयशा सिंह को इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। 

मां बनने वाली हैं Rubina dilaik? क्लीनिक के बाहर आईं नजर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन