1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. विनायक का सच सामने आते ही 'Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin' के दुश्मन बने दोस्त, सई और काकू ने साथ में लगाए ठुमके

विनायक का सच सामने आते ही 'Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin' के दुश्मन बने दोस्त, सई और काकू ने साथ में लगाए ठुमके

 Published : Feb 02, 2023 05:33 pm IST,  Updated : Feb 02, 2023 05:33 pm IST

'गुम है किसी के प्यार में' की सई जोशी को दर्शकों का खूब प्यार मिलता है वहीं भवानी चव्हाण 'काकू' को दर्शक बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं। सीरियल में काकू का किरदार किशोरी शहाणे निभाती हैं।

ghkpm- India TV Hindi
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Image Source : INSTAGRAM/KISHORISHAHANE

फेमस टीवी शो 'Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin' की कहानी में सई जोशी अपने बच्चे की कस्टडी के लिए तरस रही है और विनायक को पाने के लिए हर एक संभव कोशिश करने को तैयार है। सीरियल में वीनू यानी विनायक की सच्चाई अब सभी के सामने आ चुकी है जिसके बाद से विनायक को चव्हाण परिवार में खास प्यार मिल रहा है। सीरियल में भवानी चव्हाण 'काकू' को सई से हमेशा से ही नफरत रही है लेकिन विनायक का सच जब से सामने आया है तब से काकू का दिल भी सई के लिए पिघल गया है। काकू और सई के बीच हमेशा दर्शकों ने नोकझोक देखी होगी लेकिन, इस बार काकू और सई आपस में ठुमका लगाती दिख रही हैं।

यह भी पढ़ें: माया ने 'Anupamaa' के घर के इस सदस्य को फंसाया, दोस्ती करने के बाद देगी धोखा!

सोशल मीडिया पर 'गुम है किसी के प्यार में' की सई जोशी और काकू का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे खुद सई जोशी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो में काकू और सई को डांस करता हुआ देखकर आपको भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा कि सीरियल में एक दूसरे से दुश्मन की तरह मिलने वाली दोनों प्यार से डांस कर रही हैं। वीडियो में काकू उर्फ किशोरी शहाणे एक गाने पर सई जोशी उर्फ आयशा सिंह के साथ जमकर डांस कर रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए आयशा सिंह ने लिखा, 'मूव करते हैं'। काकू और सई के इस वीडियो को लाखों व्यूज मिल चुके हैं।

रियल लाइफ में बेहद ग्लैमरस हैं 'Anupamaa' की माया

स्टार प्लस के सीरियल 'Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin' की कहानी की बात करें तो विनायक का सच अब सबके सामने आ चुका है और विनायक, पाखी अपने घर भी वापस लौट चुके हैं। लेकिन पाखी को मनाने के लिए विराट ने सई को बहुत खरी-खोटी सुनाई है जिसका उसे पछतावा हो रहा है। सीरियल के प्रोमो वीडियो में इस बात का संकेत दिया गया है कि आने वाले समय में विराट, पाखी को छोड़कर वापस सई के पास चला जाएगा। अब देखना होगा 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी कौन सा मोड़ लेगी। फिलहाल के लिए तो दर्शक सई जोशी और काकू का ये वीडियो इंजॉय कर रहे हैं।

अनिल कपूर ने बता दिया बीते 4 दशकों से सफलता का राज, आप भी जानिए सुपर सीक्रेट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन