1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: 'घोड़े पे सवार हैं' सई जोशी के बलमा! Video में आयशा सिंह ने दिखाई रिहर्सल की झलक

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: 'घोड़े पे सवार हैं' सई जोशी के बलमा! Video में आयशा सिंह ने दिखाई रिहर्सल की झलक

 Published : Mar 21, 2023 04:59 pm IST,  Updated : Mar 21, 2023 05:00 pm IST

टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में की सई जोशी यानी आयशा सिंह (Ayesha Singh) की फैन फॉलोइंग किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं है। वकील से एक्ट्रेस बनीं आयशा सिंह इंस्टाग्राम के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin- India TV Hindi
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Image Source : INSTAGRAM/AYESHASINGH

टीवी के हिट सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की कास्ट को सोशल मीडिया पर फैंस का भरपूर प्यार मिलता है। सीरियल में सई जोशी का किरदार निभाने वालीं आयशा सिंह (Ayesha Singh) हों या फिर पत्रलेखा का किरदार निभाने वालीं ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) सभी की इंस्टाग्राम पर फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। सीरियल की कहानी में फिलहाल सई जोशी की जिंदगी में डॉक्टर सत्या की एंट्री होने वाली है। सत्या और सई के बीच का रोमांस देखने के लिए दर्शक भी बेताब हैं। ऐसे में आयशा सिंह ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसके साथ उन्होंने बताया कि रिहर्सल और रिएलिटी में फर्क होता है।

सई जोशी का डांस वीडियो

वीडियो में सई जोशी यानी आयशा सिंह फिल्म 'कला' के हिट गाने 'बलमा घोड़े पे क्यों सवाह हैं..' पर अपने परिवार वालों के साथ डांस कर रही हैं। वीडियो में देखकर लग रहा है कि सभी घर वालों ने साथ में अच्छी प्रैक्टिस की है। आयशा सिंह के इस वीडियो को देखकर फैंस उनके डांस की खूब तारीफ कर रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए आयशा सिंह ने लिखा, 'रिहर्सल जो फाइनल में कभी नहीं दिखती है।' आयशा सिंह के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा, 'सई जोशी ये तो बता दो तुमने ये गाना विराट के लिए चुना है या फिर सत्या के लिए।' एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'हमें सई और सत्या के बीच की केमिस्ट्री देखनी है।'

'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी

'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) सीरियल की बात करें तो इसके लेटेस्ट प्रोमो को देखकर लगता है कि विराट चव्हाण एक बार फिर सई के पास वापस आने वाला है। वीडियो में विराट, सई से कह रहा है कि मैं अपने सारे रिश्ते तोड़कर आया हूं और अब हम एक नई शुरुआत करेंगे।' इस पर सई जवाब देती है कि वो किसी का घर नहीं तोड़ सकती, उसे सिर्फ विनायक को खुश देखना है।' प्रोमो में दिख रहा है कि दोनों बात कर ही रहे होते हैं कि डॉक्टर सत्या की एंट्री हो जाती है। अब देखना होगा सीरियल में आने वाला ट्विस्ट दर्शकों को पसंद आता है या नहीं।

यह भी पढ़ें: Exclusive: सारा अली खान को इन फिल्मों से मिला बड़ा सबक, महाकाल के दर्शन पर कही ये बात

ये क्या, कहानी में आया नया ट्विस्ट! अभिनव को छोड़ अभिमन्यु के साथ नजर आई अक्षरा, फोटो देख हो जाएंगे हैरान

SRK की इन फिल्मों का नाम सुनकर माथा खुजलाएंगे आप, DDLJ और Mohabbatein तो भूल ही जाएंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन