1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई और सवि रखेंगी चव्हाण हाउस में कदम, पाखी के उड़ेंगे होश

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई और सवि रखेंगी चव्हाण हाउस में कदम, पाखी के उड़ेंगे होश

 Published : Sep 13, 2022 07:10 pm IST,  Updated : Sep 13, 2022 07:10 pm IST

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Twist: नील भट्ट, आएशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा का टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' फैंस को खूब पसंद आ रहा है और अपने लेटेस्ट ट्विस्ट से इसने यूजर्स का ध्यान अपनी तरफ खींचा है।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin- India TV Hindi
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Image Source : INSTAGRAM

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Twist: स्टार प्लस के मशहू टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में एक बार फिर धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है, विराट को पता चल चुका है कि सई जिंदा है और वो उसकी तरफ अट्रैक्ट होने लगता है। विराट को जल्द ही पता चलेगा कि कैसे सई ने उसकी बेटी सवि की देखभाल की है और जब विराट को पता चलेगा कि सवि उसकी बेटी है तो वो अपनी जिंदगी में फिर से सई और बेटी सवि को जगह देना चाहेगा। फिलहाल तो गुलाब राव सई को परेशान कर रहा है और विराट उससे निपटने की कोशिश कर रहा है।

उर्वशी रौतेला ने ऋषभ पंत से हाथ जोड़कर कहा 'आई एम सॉरी', लोग बोले- आ गई लाइन पर

आने वाले एपिसोड में दिखाएंगे कि गुलाब राव विराट के सामने ही सई के कैरेक्टर पर सवाल खड़े करेगा, और विराट उसकी अच्छे से खैर लेगा। वहीं जब विराट, सई से सवि के बारे में पूछेगा तो सई कुछ भी बताने से मना कर देगी। इधर गुलाब राव कोशिश करेगा कि विराट और जगताप में लड़ाई हो जाए। गुलाब राव विराट से कहेगा कि सई और जगताप का अफेयर चल रहा है, ये सुनकर विराट को बहुत गुस्सा आएगा।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई-जगताप की नजदीकी देख विराट को होगी जलन, आएगा ये जबरदस्त ट्विस्ट

गुम है किसी के प्यार में की कहानी में जल्द ही देवयानी की बेटी हारिणी की भी एंट्री होगी। हारिणी के शो में आते ही बवाल होगा और वो भवानी की बेइज्जती भी करेगी। इतना ही नहीं हारिणी पूरे परिवार के सामने ही सिगरेट पीने लगेगी। हारिणी की हरकतों से पूरा परिवार परेशान हो जाएगा।

शिवांगी जोशी 'अनुपमा' का हिस्सा बनेंगी या नहीं? अफवाहों पर आया मेकर राजन शाही का बयान

वहीं दिवाली के मौके पर बवाल तब होगा जब विराट, सई और सवि को लेकर चव्हाण हाउस आ जाएगा, सई को देखकर जहां पूरा परिवार हैरान रह जाएगा, वहीं पाखी इनसिक्योर हो जाएगी और बौखला जाएगी। पाखी को लगेगा कि सई उसके विराट को उससे छीन लेगी और वो पूरी कोशिश करेगी कि सई फिर से चव्हाण हाउस से चली जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन